6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर से मिले पर ठोस आश्वासन नहीं, 28 को सामूहिक अवकाश लेंगे

कर्मचारियों की मांगों पर पहल करने का आश्वासन नहीं मिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Updated: 23 Dec 2016, 6:04 PM IST

jila sahkari bank bilaspur

jila sahkari bank bilaspur

बिलासपुर . जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने गुरुवार कलेक्टर व बैंक के प्राधिकारी अन्बलगन पी. से मुलाकात की। कलेक्टर ने आंदोलनकारियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसलिए संघ ने 28 दिसंबर को अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश आंदोलन यथावत् रखने का निर्णय लिया है। कलेक्टर अन्बलगन पी. से गुरुवार को उनके बंगले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भेंट किया।


संघ की तरफ से उनकी मांगों से कलेक्टर को अवगत कराया गया लेकिन कलेक्टर ने संघ की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने बताया कि बैंक के प्राधिकारी से कर्मचारियों की मांगों पर कोई कारगर पहल करने का आश्वासन नहीं मिला है।


इसलिए 28 दिसंबर को प्रधान कार्यालय समेत चार जिले के 52 शाखाओं के सभी 595 कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धरना आंदोलन के दिन आंदोलन के विस्तार करने पर निर्णय लिया जाएगा।


ये हैं मांगें : बैंक के अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की मांग की जा रही है। महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि का भुगतान, कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि, मातृत्व अवकाश तीन के स्थान पर 6 माह देने आदि मांगें शामिल हैं। बैंक के कर्मचारियों ने आंदोलन के पहले चरण में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं कोरबा जिले के कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं। यह आंदोलन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। अपनी मांगों के समर्थन में बैंक के सभी कर्मचारी विरोध स्वरूप 27 दिसंबर तक कालीपट्टी लगाकर कार्य करेंगे।