7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर में चाकू गोदकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, देखकर लोगों के उड़े होश

Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि, नशेड़ियों से विवाद के चलते हत्या की वारदात हुई है।

2 min read
Google source verification
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा निवासी खगेंद्र ठाकुर उर्फ चंदवा गोलू अशोक नगर के मुरुम खदान स्थित अटल आवास के पास रहता था। गुरुवार सुबह अटल आवास के पास उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फॉरेंसिक एक्सपर्ट व सर्च डॉग के सहारे सरकंडा पुलिस जांच में जुट गई है।

अशोक नगर मुरुम खदान क्षेत्र में गुरुवार को सुबह-सुबह टहलने निकलने वाले उस वक्त ठिठक कर रुक गए, जब उन्होंने अचानक एक खून से लथपथ लाश देखी। नजदीक से देखा तो पता चला कि लाश खगेंद्र ठाकुर की है। बिजली की गति से इसकी जानकारी मोहल्ले में फैल गई।

घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। इसी बीच लोगों से इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भीड़ को हटा कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिंक एक्सपर्ट व सर्च डॉग को बुलाकर विशेष जांच शुरू की गई। गर्म कायम पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जुए के पैसे के लेनदेन में भी विवाद का शक

बताया जा रहा है कि खगेंद्र जुआ भी खेलता था। जुए के पैसे के लेनदेन में उसका विवाद था। जिसके चलते युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़े: नए साल की शुरुआत डबल मर्डर से… लाठी-डंडे से पीट-पीटकर 2 लोगों की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

Bilaspur Crime News: नशे में आए दिन विवाद करता था युवक

मिली जानकारी के अनुसार खगेंद्र शराब के नशे में आए दिन मोहल्ले में भी विवाद कर हंगामा करता था। पुलिस को आशंका है कि नशे में विवाद होने के बाद कहीं उसकी हत्या न कर दी गई हो।

पति को छोड़कर चली गई थी पत्नी

बताया जा रहा है कि खगेंद्र शराब के नशे में अपनी पत्नी से भी विवाद करता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं, पत्नी गर्भवती है। पति के आए दिन के विवाद से परेशान होकर वो उसे छोड़कर बच्चों को लेकर दूसरी जगह रह रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि मृतक के गला समेत शरीर में कई जगह धारदार हथियार के निशान हैं। इससे चाकू से वारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को घटना क्षेत्र में ही लावारिस होलत में दो चाकू भी मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बुधवार को रात करीब 11 बजे खगेंद्र को देखा गया था।

लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था। आएदिन उसका किसी ने किसी से विवाद होता था। संभवत: यह घटना इन्हीं कारणों से हुई होगी। बहरहाल सारे पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - उदयन बेहार, सीएसपी


बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग