3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bilaspur News: पटवारियों की इस लापरवाही से भड़के कलेक्टर, धान काटने खेत में उतरे फिर… 71 को शोकॉज नोटिस जारी

CG News: बिलासपुर में पटवारियों ने गिरदावरी सत्यापन में लापरवाही बरती तो कलेक्टर अवनीश शरण खुद खेतों में पहुंच गए।

3 min read
Google source verification
Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में मंगलवार को बेलतरा तहसील के भरवीडीह, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू, खैरखूंडी चोरहादेवरी, सरवनदेवरी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर गिरदावारी का सत्यापन किया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कुछ किसानों को धान बेचने आने का न्योता भी दिया। कलेक्टर ने सबसे पहले भरवीडीह गांव में गिरदावरी का सत्यापन देखा। उन्होंने किसान भुनेश्वर के खसरा में लगी फसल का मुआयना किया। पटवारी द्वारा दर्ज अभिलेखों की मोके पर क्रॉस जांच की। कलेक्टर ने गढ़वट गांव में किसान दुखीराम साहू के खसरे का भी गिरदावरी सत्यापन किया। दुखीराम ने धान की फसल ली है। वे धान खरीदी को लेकर उत्साहित नजर आए।

उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने टोकन कटवा लिया हैै। वे अकलतरी सोसायटी में धान बेचने जाते हैं। बाम्हूं के किसान ईश्वर प्रसाद और चोरहादेवरी के किसान मालिक राम में भी धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह था। मालूम हो कि जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भूईयां सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड की थी। इसके बाद पटवारी द्वारा संपादित गिरदावरी कामों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकरियों-कर्मचारियों ने सत्यापन किया। तहसील स्तर पर सत्यापित खसरों में से 5 प्रतिशत खसरों का सत्यापन जिला स्तर पर नियुक्त 84 अधिकारियों ने किया।

मामला सामने आने के पर कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले 71 पटवारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। सभी पटवारियों को दो दिनों में जवाब देने कहा गया है।

यह भी पढ़े: CG Police Promotion: 56 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, कांस्टेबल से बने हेड कांस्टेबल, आदेश जारी

धान खरीदी केन्द्र का लिया जायजा

कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्राम टेकर में धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रभारी से कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए छाया-पानी का पूरा इंतजाम होना चाहिए। धान खरीदी अभियान का लाभ हमारे वास्तविक किसानों के लिए है, न कि कोचियों और दलालों के लिए। इसलिए दलाल किस्म के लोगों की पहचान पहले से कर लें और उनकी गतिविधि पर नजर रखी जाए। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप पूरी तैयारी रखने कहा। कुछ किसानों से चर्चा कर धान बेचने आने का न्योता भी दिया। इस सोसायटी में भेलनी, गोपलपुर और टेकर के किसान अपना धान बेचने आते हैं।

बच्चों से पूछा 17 का पहाड़ा

कलेक्टर अवनीश शरण ने बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया।

कलेक्टर ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा। इसके बाद कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Story Loader