
CG Police Promotion: बिलासपुर जिले में पदस्थ 56 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जारी किए है। प्रमोशन आदेश के साथ यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पदोन्नत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण या बड़ी विभागीय जांच लंबित पाए जाने पर उनकी पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी।
पदोन्नति के बाद, एसओपी 25/2021 के प्रावधानों के तहत सभी पदोन्नत आरक्षकों को इंडक्शन कोर्स में शामिल होना अनिवार्य होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश की जानकारी दी गई है और आवश्यक पालन के लिए निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नत कर्मचारियों को एसओपी के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
पदोन्नत होने वालों में दिनेश दुबे, केशव प्रसाद लहरे, विनोद कुमार शुक्ला, सुनील जांगड़े, मालती तिवारी, संतोष कुमार जगत, जय कुमार साहू, किशोर काले, भुवनेश्वर पाठक, अशफाक अली, मनोहर लकड़ी, अतुल्य कुमार सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र पटनायक, कान्ता केरकेट्टा, छंदा दास वैष्णव आदि शामिल हैं।
Updated on:
13 Nov 2024 12:19 pm
Published on:
13 Nov 2024 12:19 pm
