8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में दूसरे नंबर पर बिलासपुर की बेटी, शहर का नाम रोशन

साक्षी ने बताया कि वह साइंस्टिस्ट और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सारी पुस्तकें पढ़ चुकी है।

2 min read
Google source verification
CBSE result 10th

देश में दूसरे नंबर पर बिलासपुर की बेटी, शहर का नाम रोशन

बिलासपुर . केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम 4 बजे घोषित हुआ। पूरे देश में 16.88 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हमारे बिलासपुर की बेटी साक्षी भागडीकर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बिलासपुर का नाम देश में रोशन किया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा साक्षी भागडीकर ने 500 में 498 अंक हासिल किए हैं। साक्षी को अंग्रेजी में 100 में 99, मैथ्स में 90 अंक मिले। वहीं संस्कृत, साइंस एसएसटी व कम्प्यूटर में सौ फीसदी अंक मिले हैं। वहीं शहर के डीएवी स्कू ल की छात्रा कोनिका चक्रवर्ती और छात्र चिन्मय पाण्डेय ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि सीबीएसई में 97 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों में 7 अन्य बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने शहर को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा 96 से लेकर 90 प्रतिशत अंक पाने वालों की संख्या भी काफी है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं बोर्ड में बिलासपुर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
सबसे अच्छी दोस्त किताबें : साक्षी भागडीकर ने कहा, वैसे तो बहुत दोस्त हैं, लेकिन उसकी सबसे अच्छी और करीबी दोस्त उसकी किताबें हैं। उसने घर में पूरी लायब्रेरी बना रखी है। किताबें पढऩे के साथ ही वह ड्राइंग, पेंटिंग और कविताएं लिखने में अपना समय बिताती हैं। उसे कविता और पेंटिंग के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
READ MORE : साक्षी का सक्सेस फार्मूला, आप पढ़ लीजिए तो चुटकियों में हासिल कर लेंगे परीक्षा में टॉपर का मुकाम

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की सारी पुस्तकें पढ़ी : साक्षी ने बातची में बताया कि वह साइंस्टिस्ट और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सारी पुस्तकें पढ़ चुकी है। उसे किताबें पढऩे मेंं खास रुचि है।
रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई परीक्षा के करीब पूरा समय रिविजन में बीता : साक्षी ने कहा, वह रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती है। परीक्षा के दौरान उसने केवल रिविजन पर ही ध्यान दिया, क्योंकि एक दिन में पूरी किताब याद करना हर किसी के लिए मुश्किल भरा काम है।
लड़की होने से कोई फर्क नहीं पड़ता : साक्षी ने कहा, पिता जीवन भागडीकर और मां डॉ समृद्धि आयुर्वेद चिकित्सक हैं। परिवार के अन्य लोग भी साथ ही रहते हैं, लेकिन लड़की होने के कारण मेरी परवरिश में उन्होंने कभी कोई कमी की, हो ऐसा नहीं लगा।
सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी नहीं : टॉप टेन में 2 स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी भागडीकर को सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी नहीं है। न तो उसका कोई सोसल एकाउंट है , न ही वह फोन पर ज्यादा किसी से बात करती। किसी से बात करनी हो तो अपनी मां का मोबाइल ही इस्तेमाल करती है।

READ MORE : कर्ण को अपना आदर्श मानने वाली 16 साल की इस लड़की ने रचा दिया इतिहास, बिलासपुर का नाम पहुंचाया देशभर में