4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौरों में भाजपा आगे, शाह 6, मोदी 3, राहुल छत्तीसगढ़ आए सिर्फ 2 बार

यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा कर सभा और बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का कार्य कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
election 2018

दौरों में भाजपा आगे, शाह 6, मोदी 3, राहुल छत्तीसगढ़ आए सिर्फ 2 बार

शैलेन्द्र पाण्डेय/बिलासपुर. मिशन 2018 में तीसरी ताकत के चुनाव मैदान में आने से पिछले 15 साल से प्रदेश में सत्तासीन भाजपा का समीकरण गड़बड़ा गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव की नींव के तौर पर लिया है यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक लगातार प्रदेश में दौरा, बैठक और सभाएं कर डेमेज कंट्रोल का प्रयास कर रहे हैं। अलग-अलग स्तर पर केंद्रीय और प्रदेश चुनाव समिति द्वारा कराए गए सर्वे और मीडिया में लगातार आ रही सर्वे रिपोर्ट ने पहले ही खलबली मचा रखी थी ऊपर से वर्तमान मंत्री विधायकों के कार्यव्यवहार को लेकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कें अंदर मोर्चा खोल दिया। कहीं से क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग उठी तो कहीं से चेहरा बदलने की। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह हालात का जायजा लेने के लिए निकले तो उन्हें भी कोरिया से लेकर सुकमा तक ऐसे ही हालात देखने को मिले।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए बिलासपुर में उन्हें घोषणा करनी पड़ी कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकार बनी है उनकी पसंद को ही तवज्जो दी जाएगी। आनन-फानन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षकों को भेजकर रायशुमारी और अंदरूनी मतदान करानी पड़ी।कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता के बीच एंटीइंकमबेंसी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरा फोकस बूथ और पन्ना प्रभारियों पर करना पड़ रहा है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र का दौरा कर सभा और बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के 4 दौरे : प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी पिछले 7-8 माह के दरम्यान चार बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चुके हैं। वे 14 अप्रैल को बीजापुर में आयुष्मान योजना का शुभारंभ करने आए थे। 14 जून को वे भिलाई में मल्टी प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने आए। 22 सितंबर को उन्होंने जांजगीर के किसान सम्मेलन में भाग लिया और आमसभा को संबोधित किया।
2 बार आए राहुल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत 17 मई को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शिरकत की। 18 मई को बिलासपुर पहुंचे और दूसरे दिन 19 मई को उन्होंने यहां स्टेडियम में बूथ कार्यकर्ताओं के वन टू वन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे अंबिकापुर, सीतापुर तथा कोटमी भी पहुंचे। उन्होंने दुर्ग में रोड शो भी किया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले माह राजधानी रायपुर में नवनिर्मित राजीव गांधी भवन का लोकार्पण किया।

शाह आए 6 बार : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जून 2018 से अभी तक छह बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चुके हैं। 10 जून को उन्होंने सरगुजा में विकास यात्रा के दौरान रोड शो कर आमसभा को संबोधित किया। 5 अक्टूबर को वे सिहावा, कांकेर और भिलाई के दौरे पर आए 5 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़, बमलेश्वरी मंदिर से विकास यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। 21-22 सितंबर को उन्होंने रायपुर में भाजपा कार्यालय के आडिटोरियम का शुभारंभ कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और सिंधी समाज सदाणी दरबार में सिंधी समाज के कार्यक्रम में शिरकत की। 12-13 अक्टूबर को उन्होंने अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर और जगदलपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। 08 अक्टूबर को उन्होंने दुर्ग में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग