1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वे बूथ जहां भाजपा-कांग्रेस ने सर्वाधिक वोट पाए, पर वादे नहीं निभाए

पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां से 900 में से 700 वोट मिले थे, लोगों ने मंत्री से मांग की थी कि उनकी झोंपडिय़ां तोड़कर इसी जगह पर पक्के मकान दिलाएं।

2 min read
Google source verification
election

वे बूथ जहां भाजपा-कांग्रेस ने सर्वाधिक वोट पाए, पर वादे नहीं निभाए

बिलासपुर. मंत्री के एक आश्वासन का इतना प्रभाव पड़ा कि तिलकनगर बूथ नंबर 53 जो अब 52 कहलाता है, के मतदाताओं ने उनके पक्ष में सर्वाधिक मतदान कर दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां से 900 में से 700 वोट मिले थे, लोगों ने मंत्री से मांग की थी कि उनकी झोंपडिय़ां तोड़कर इसी जगह पर पक्के मकान दिलाएं। लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। तिलकनगर चांटापारा नदी किनारे पर है। यहां से बाशिंदों के रोजी-रोजगार नजदीक हैं। इस बूथ में इस बार मतदाताओं की संख्या 900 से बढ़कर 1128 हो गई है। वहीं विभिन्न कारणों से 56 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस बार भी बूथ एरिया में रहने वालों की तकलीफ वही है। इन्हें जो पक्के मकान देगा वे उसे वोट करेंगे।

पिछड़ा वर्ग बाहुल्य : तिलकनगर राममंदिर से लेकर इंदिरा सेतु के नीचे तक का हिस्सा तिलकनगर वार्ड के बूथ नंबर 52 मे आता है। यह इलाका पिछड़ा वर्ग बाहुल्य है जहां यादव समाज की संख्या सर्वाधिक है।
पक्के नहीं बने : पिछली बार मंत्री ने आश्वासन दिया था कि मकान नहीं हटाए जाएंगे, हटे तो नहीं पर पक्के नहीं बने।
कुसुम भोसले, वार्ड नं.-7 तिलकनगर
हम भाजपा के साथ : हमारी एक ही मांग है आधा जीवन यहीं गुजरा, हमें यहीं रहने दें। मकान टूटा नहीं। हम भाजपा के साथ हैं।
शंभू यादव, वार्ड नंबर 7 तिलकनगर

कांग्रेस ने कहा था, जीते तो बनवाएंगे जल निकासी सिस्टम, पर न वे जीते न बनवाया : सिविल लाइन थाना क्षेत्र तालापारा के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर है। घनी आबादी वाली इस बस्ती में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी और साफ सफाई की है। मुख्य मार्ग के सामने छोटी-छोटी दुकानें हैं। सब्जी का बाजार है। ज्यादातर दुकान वाले यहीं निवास करते हैं। सियासी दृष्टिकोण से क्षेत्र को देखें तो विधानसभा चुनाव में बूथ नम्बर 95 में ही कांग्रेस को सर्वाधिक वोट मिले थे। मोटे तौर पर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय, पिछड़ा वर्ग के मतदाता रहते हैं। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बारिश के पानी निकासी की है। तेज बारिश होने पर पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। यहां के लोग बताते हैं, कि पांच साल पहले जो समस्या थी, आज भी बरकरार है।
बूथ नम्बर-95 : मतदान केंद्र - राजीव गांधी शिक्षा मिशन प्राथमिक शाला कमरा नंबर - 3 : 2013 में स्थिति
मतदान - 866 वोट
कांग्रेस को मिले - 654 वोट
भाजपा को - 212
समस्या आज भी है : जिस उम्मीद से वोट दिया गया था उसमें भाजपा-कांग्रेस के नेता खरे नहीं ंउतरे। पिछले चुनाव में जो समस्याएं थी आज भी है।
जावेद खान, वार्ड नंबर- 16
गदंगी अभी भी बरकरार : वार्ड में पानी निकासी की बड़ी समस्या है। साफ-सफाई, गंदगी जैसी अनेक समस्याएं अभी भी बरकरार है।
मिलिंद खोपरागड़े, वार्ड नंबर-16