17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 रुपए जीएसटी और 40 रुपए भाड़ा मिलाकर 230 में बिक रहा सीमेंट

मानसून शुरू होने के साथ ही निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी और बंद हो जाती है।
2 min read
Google source verification
cement

65 रुपए जीएसटी और 40 रुपए भाड़ा मिलाकर 230 में बिक रहा सीमेंट

बिलासपुर . बारिश के मौसम में आमतौर पर निर्माण कार्य बंद होने से सीमेंट और छड़ के दाम में गिरावट आ जाती है। लेकिन इस बार भरी बरसात में भी सीमेंट की एक बोरी की कीमत 230 रुपए से 235 रुपए से कम नहीं हुआ है। एक बोरी सीमेंट लेने पर उपभोक्ता को 65 रुपए जीएसटी व 40 भाड़े का मूल्य जोड़कर दिया जा रहा है। इसी तरह एक किलोग्राम छड़ का मूल्य 48 रुपए है इसमें 9 रुपए जीएसटी जुड़ा हुआ है। मानसून शुरू होने के साथ ही निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी और बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में बाजार में सीमेंट और छड़ का उठाव नहीं होने पर इसका मूल्य एकदम से गिर जाता है। लेकिन इस बार बारिश के मौसम में सीमेंट का दाम प्रति बोरी केवल पांच रुपए कम हुआ है। खुले बाजार में एक बोरी सीमेंट की कीमत 230 से 235 रुपए बिक रहा है।

कम नहीं होंगे दाम : स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी की दरेें सीमेंट और छड़ में काफी होने की वजह से इनके दामों में कमी आने की गुजाइंश नहीं के बराबर है। कंपनियों का जीएसटी और परिवहन भाड़ा बढऩे एवं सीएंडएफ व डीलर के कमीशन के चलते बारिश में भी रेट में दो -चार रुपए का अंतर आ सकता है।
एक किलो छड़ में 9 रुपए जीएसटी : स्थानीय बाजार में एक किलोग्राम छड़ का मूल्य 48 रुपए है। इस कीमत में 9 रुपए जीएसटी भी शामिल है। छड़ में जीएसटी 18 प्रतिशत निर्धारित है।
जीएसटी के कारण बढ़ गए दाम : स्थानीय बाजार में सीमेंट के प्रति बोरी मूल्य में कमी नहीं होने की प्रमुख वजह जीएसटी बताया गया है। 230 रुपए की एक बोरी सीमेंट लेने पर ग्राहक को 65 रुपए जीएसटी देना पड़ा रहा है। इसके साथ ही फैक्ट्री से बिलासपुर शहर तक एक बोरी सीमेंट की परिवहन किराया 40 रुपए पड़ रहा है। इसलिए सीमेंट का मूल्य जीएसटी और परिवहन भाड़ा के चलते आसमान छू रहे है। सीमेंट में 28 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग