26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident News: मोपेड सवार पति-पत्नी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से एक दर्दनाक हादसा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident News: मोपेड सवार पति-पत्नी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)

CG Accident News: मोपेड सवार पति-पत्नी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मॉपेड सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55) अपनी पत्नी गीता कश्यप के साथ मॉपेड क्रमांक CG 12 BU 9771 से बेलतरा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सर्विस रोड से नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे ही थे कि बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे ट्रेलर (CG 12 AU 2454) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

CG Accident News: मौके पर पत्नी की मौत

टक्कर लगते ही रामायण कश्यप सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पीछे बैठी गीता कश्यप ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।