26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Assembly Election 2023 : भाजपा-कांग्रेसी उम्मीदवार अपने ही गढ़ में देखते रह गए, इधर वोटकटुओं ने बिगाड़ दिया खेल…

CG Assembly Election 2023 : तखतपुर, बेलतरा, लोरमी, मुंगेली, मस्तूरी, बिल्हा सीटों में पिछले 5 विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को बागी और दूसरे दलों के प्रत्याशियों के वोट काटने के कारण हार का सामना करना पड़ा था।

3 min read
Google source verification
CG Assembly Election 2023 : भाजपा-कांग्रेसी उम्मीदवार अपने ही गढ़ में देखते रह गए, इधर वोटकटुओं ने बिगाड़ दिया खेल...

CG Assembly Election 2023 : भाजपा-कांग्रेसी उम्मीदवार अपने ही गढ़ में देखते रह गए, इधर वोटकटुओं ने बिगाड़ दिया खेल...

बिलासपुर। CG Assembly Election 2023 : बिलासपुर समेत मुंगेली जिले की आधा दर्जन सीटों पर पिछले 5 विधानसभा चुनावों में खांटी कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपने ही गढ़ में जीत की राह देखते रह गए और दूसरे दल और बागी प्रत्याशियों या वोट कटुओं ने जीत का समीकरण बिगाड़ दिया। तखतपुर, बेलतरा, लोरमी, मुंगेली, मस्तूरी, बिल्हा सीटों में पिछले 5 विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को बागी और दूसरे दलों के प्रत्याशियों के वोट काटने के कारण हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : हिमंत बिस्वा का छत्तीसगढ़ का दौरा, नामांकन रैली में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

तखतपुर में बहुजन ने बिगाड़ा समीकरण...

वर्ष 2008 में भाजपा के राजू क्षत्री, कांग्रेस के पूर्व विधायक बलराम सिंह और बसपा से संतोष कौशिक चुनाव मैदान थे। उस समय राजू को 43431 मत मिले थे, बलराम को 37838 और संतोष को 19602 मत मिले थे। इसी प्रकार 2013 के चुनाव में भाजपा से राजू क्षत्री, कांग्रेस से आशीष सिंह, और बसपा से संतोष कौशिक चुनाव मैदान में थे। राजू के 44753, आशीष को 44127 और संतोष को 29097 मत मिले थे। वहीं वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस से रश्मि सिंह, भाजपा से हर्षिता और जेसीसीजे से संतोष कौशिक चुनाव मैदान में थे। इसमें रश्मि सिंह को 52616, संतोष को 49625 और हर्षिता को 45622 मत मिले थे।

यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की 31 प्रत्याशियों की सूची, पाटन से मघुकांत को मिला मौका, देखें


अब बेलतरा विधानसभा का इतिहास

वर्ष 2008 में बेलतरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बद्रीधर दीवान, कांग्रेस से भुवनेश्वर यादव और बसपा से सुदामा मैदान में थे। दीवान को 38887 , भुवनेश्वर को 33181 और सुदामा को 14411 मत मिले थे। 2013 चुनाव में फिर से भाजपा से दीवान, कांग्रेस से भुवनेश्वर, बसपा से देव कुमार कनेरी और कांग्रेस के बागी त्रिलोक श्रीवास समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में थे। दीवान को 50890, भुवनेश्वर को 45162, कनेरी को 11194 और त्रिलोक को 8359 वोट मिले थे। वहीं 2018 में भाजपा से रजनीश सिंह, कांग्रेस से राजेन्द्र साहू और जेसीसी से अनिल टाह मैदान में थे। रजनीश को 49600 , राजेन्द्र को 43342 और अनिल को 38308 वोट मिले थे।

शुरुआत बिलासपुर विधानसभा से

इसकी शुरुआत बिलासपुर विधानसभा से वर्ष 1998 में हुए चुनाव से हुई थी, जिसमें भाजपा ने अमर अग्रवाल, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बीआर यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव यादव को मैदान में उतारा था। कांग्रेस के अनिल टाह ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसमें अमर अग्रवाल को 40993 मत मिले थे। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल टाह 20038 मतों के साथ थे, जबकि कांग्रेस के कृष्ण कुमार को 21968 मत मिले थे। यहां कांग्रेस के बागी के कारण भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी।

इस बार भी हो रहे बागी...

इस बार भी टिकट के बंटवारे या सूची के जारी होने के बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से बागियों की संख्या सामने आ रही है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो आला नेताओं के मान-मनौव्वल के बाद मान रहे हैं तो कुछ मानने का ढोंग कर रहे हैं और तैयारी भीतरघात की है जबकि कुछ ऐसे हैं जो खुलकर मैदान में आ चुके हैं। ऐसी स्थिति भाजपा और कांग्रेस दोनों में देखी जा रही है हलांकि कांग्रेस में इसकी अधिकता है।

यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस के दो, भाजपा के एक व एक निर्दलीय ने जमा किया नामांकन

मोहले का भाग्य रहा साथ...

वर्ष 2013 चुनाव में भाजपा से पुन्नूलाल मोहले कांग्रेस से चन्द्रभान बारमते और कांग्रेस के बागी रामकुमार गंधर्व चुनाव मैदान में थे। मोहले को 61026, चन्द्रभान को 58261 और रामकुमार को 9338 मत मिले थे। 2018 चुनाव में भाजपा के मोहले 60469, कांग्रेस के राकेश पात्र 51982 और कांग्रेस के बागी होकर जकांछ जे से चुनाव लड़ रहे चन्द्रभान बारते को 32257 मत मिले थे।

लोरमी, मस्तूरी और बिल्हा में भाजपा को मिला फायदा...

वर्ष 2013 चुनाव में लोरमी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को 52302 कांग्रेस के सीटिंग एमएलए धर्मजीत सिंह को 46061 और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बालदास को 16639 मत मिले थे। 2018 चुनाव में मस्तूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्ण्मूर्ति बांधी को 67050, बसपा और जेसीसी के संयुक्त प्रत्याशी जयेन्द्र सिंह को 53843 और कांग्रेस के दिलीप लहरिया को 53620 मत मिले थे। वहीं 2018 चुनाव में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक को 84431 कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला को 57907 और कांग्रेस के बागी होकर जकांछ जे से चुनाव लड़ रहे सीटिंग एमएलए सियाराम कौशिक को 29613 मत मिले थे।