CG Board Class 10th: जिसके चलते इस बार शिक्षा विभाग द्वारा फेल हुए छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी जा रही है। बतादें कि इस साल 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में फेल हुए थे। वहीं 10 वीं में 1 हजार 454 परीक्षार्थी सप्लीमेंट्री में आए हैं, जबकि 7 हजार 116 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। इसी तरह 12 वीं में 2 हजार 295 छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री में आए हैं, जबकि 3980 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। फेल छात्रों को क्रेडिट सिस्टम का लाभ मिलेगा।