स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक दासरथी पल्ला से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय बोर्ड परीक्षा देने के लिए शामिल होने के पात्र होंगे। लेकिन, विषय परिवर्तन नहीं होगा। प्रथम बोर्ड परीक्षा के बाद यदि छात्रों को द्वितीय बोर्ड परीक्षा में भी शामिल होना है तो फिर से आवेदन करना होगा। नियमानुसार बोर्ड परीक्षा में जिस छात्र का पूरक आया हो, फेल गया हो, परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रह गया हो या ऐसे परीक्षार्थी जिनके बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए हैं। ऐसे छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।