CG Constable Suspended: बिलासपुर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में बैठी एक भिक्षुक महिला से 200 रुपए का चिल्हर मांगा और देखते ही देखते वहां से भाग निकला। महिला सोची कि उसके बदले उसे रुपए मिलेंगे, पर वह इंतजार की करती रह गई। इसकी जानकारी उसने लोगों को दी। इस पर सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, जिसमें सारा मामला सामने आ गया। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने दोषी आरक्षक सुरेश पांडेय को निलंबित कर दिया है।