
अनुराग ठाकुर के सीएम बघेल को लेकर क्या कहा, देखिए 5 बिंदुओं में..
बिलासपुर। cg election 2023 : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। प्रदेश में कई जगहों पर जनसभा का कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया है। इन पांच बिंदुओं में समझिए -
- अनुराग ठाकुर बोले - ''कांग्रेस की पहचान वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार है। जहां भ्रष्टाचार है, वहां कांग्रेस की सरकार है।
- ठाकुर बोले - कांग्रेस इतना गिर गई है कि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। व बस अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं...
- अनुराग ठाकुर ने सीएम बघेल पर आरोप लगाया है, वे बोले - सीएम भूपेश बघेल ने कई घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं
- ठाकुर बोले -17 नवंबर को उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब देना होगा।
- भ्रष्टाचारी कांग्रेस जेल जाएगी और इन्हें अदालत में भी जवाब देना होगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
Published on:
15 Nov 2023 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
