CG Hospital News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिम्स अस्पताल में शुक्रवार को पर्ची काउंटर पर पर्चा बनाते समय खड़े-खड़े एक शख्स की जान चली गई। डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक से मौत बताया है। दरअसल, मरीज को इलाज से पहले बार-बार पर्ची कटवाने भेजा गया। इससे वह 54 मिनट तक पर्ची के लिए यहां-वहां भटकता रहा। अंतत: एमआरडी हॉल के पर्ची काउंटर में लाइन में लगे-लगे अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।