4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: भाई को बचाने की कीमत जान देकर चुकाई, युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, 5 गिरफ्तार

Murder Case: यह घटना मामूली विवाद से शुरू होकर खौफनाक हत्या में बदल गई, जब छोटे भाई को बचाने पहुंचे एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
पत्रिका फोटो

पत्रिका फोटो

CG Murder Case: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मोपका गुड़ी मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के नाबालिग रिश्तेदार भाई ओमप्रकाश यादव की एक युवती से दोस्ती को लेकर एक दिन पहले विवाद हुआ था, जो शनिवार रात फिर भडक़ गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10.30 बजे मोपका चौक के पास ओमप्रकाश यादव का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और करीब 5 युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। अपने छोटे भाई को बचाने के लिए 22 वर्षीय अभिषेक यादव मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

इसी दौरान मुख्य आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने कमर में छिपाकर रखा धारदार चाकू निकालकर अभिषेक के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद उसके दोस्तों द्वारा अभिषेक और ओमप्रकाश को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ€टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमप्रकाश का उपचार जारी है।

पीछा करते हुए चौकी तक पहुंचे आरोपी

बताया जा रहा कि, हमले के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। किसी तरह वह चौकी में घुसकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया।

आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) शामिल हैं, जो वर्तमान में मोपका क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे और मूलत: सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।