13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच की संदिग्ध मौत, लाठी-रॉड से हमले के निशान, जंगल में मिली लाश…

CG Murder Case: बिलासपुर जिले में रतनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसाझार के पूर्व उपसरपंच की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Murder Case: रायपुर में खून की रात! तिल्दा और खरोरा में दो हत्याएं, चाकूबाजी से दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल(photo-patrika)

CG Murder Case: रायपुर में खून की रात! तिल्दा और खरोरा में दो हत्याएं, चाकूबाजी से दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसाझार के पूर्व उपसरपंच की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सूर्य प्रकाश बघेल (37) दो दिनों से लापता था। बुधवार सुबह जंगल में उसका शव मिला, जिसके सिर और शरीर पर लाठी-रॉड जैसे भारी हथियारों से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं। वहीं उसकी बाइक भी घटनास्थल पर संदिग्ध स्थिति में मिली।

CG Murder Case: बिलासपुर में फैली सनसनी

जानकारी के मुताबिक सूर्य प्रकाश बघेल 3 दिसंबर की सुबह अपनी बाइक (क्रमांक CG 11 BL 6975) से घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। काफी प्रयासों के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 4 दिसंबर को परिजनों ने रतनपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने खोजबीन के दौरान जंगल से शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका गहराई है। पुलिस का मानना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर किसी विवाद में हत्या की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच में जुटी है और आसपास के लोगों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जबकि आरोपी या आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।