दुकानदार सत प्रीत ने बताया, कूलर की कई रेंज हैं, लेकिन अब बिना पानी वाले कूलर भी उपलब्ध हो गए हैं। ये कूलर पूरी तरह से प्लास्टिक से बने होते हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं। इनमें वेंटिलेशन अच्छा होता है और कूलिंग क्षमता भी प्रभावशाली होती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कूलर की कीमत टॉप मॉडल के लिए 16,000रुपए और दूसरे टॉप मॉडल के लिए 13,500 रुपए है।