13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: नगर निगम की सख्त कार्रवाई: शासकीय भूमि पर निर्माण ढहा, चार मंजिला बिल्डिंग भी सील

Bilaspur News: नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध संरचनाओं पर कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम की सख्त कार्रवाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

नगर निगम की सख्त कार्रवाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध संरचनाओं पर कार्रवाई की। उसलापुर के हंसिका विहार इलाके में पार्षद पति किरण राजेंद्र टंडन द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे मकान को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया।

तहसील जांच में पुष्टि हुई थी कि निर्माणाधीन भवन शासकीय भूमि पर स्थित है, जिसके बाद निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इसी तरह जूना बिलासपुर क्षेत्र में हेमा भगतानी द्वारा बिना नक्शा पास कराए निर्मित चार मंजिला इमारत को भी सील कर दिया गया। भवन अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि इस मामले में पिछले दो वर्षों में पांच बार नोटिस जारी किए गए थे, जवाब नहीं मिलने पर इमारत के चार दुकानों सहित पूरे भवन को सील किया गया।

अवैध प्लाटिंग में भी की गई कार्रवाई

इसके अलावा उसलापुर में ही महेश जांगड़े द्वारा बिना लेआउट और डायवर्सन के प्लाट काटकर बनाए गए दो मंजिला मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अब तक लगभग 500 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।