8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में कर दी दो बेटों की हत्या, पुलिस ने चार परिजनों को किया गिरफ्तार

CG News: सक्ति जिले में हुई दो भाइयों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासे किया है। इसमें मृतकों की मां, एक बेटे और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 Oct 2024, 5:08 PM IST

CG News

CG News

CG News: बाराद्वार थाना अन्तर्गत ग्राम लोहरकोट के आश्रित गांव तांदुलडीह में गुरुवार की रात दो युवकों की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर चार परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

CG News: अमरीका बाई द्वारा पढ़ा जा रहा था तंत्र-मंत्र

गौरतलब है कि तांदुलडीह गांव के एक मकान में तंत्र-मंत्र और सत्संग के नाम पर कुछ दिनों से कार्यक्रम चल रहा था। अमरीका बाई द्वारा तंत्र-मंत्र पढ़ा जा रहा था। वहीं चंद्रिका और विशाल उसकी बातों को दोहरा रहे थे। साथ ही दीवार के सहारे टिककर किरीत बाई जो इनकी मां है चुप चाप बैठी थी।

वहीं दूसरे कमरे के बिस्तर में दो लोग अचेत अवस्था में पड़े थे। दोनों युवक विक्रम और विक्की थे। जिन्हे तुरंत जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने विक्रम और विक्की को मृत घोषित कर दिया। मामले में सक्ती पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें: CG News: चरण दास महंत, केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

अंधविश्वास के चलते उतारा गया मौत के घाट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों युवकों की मौत की वजह दम घुटने और बॉडी में जहर के सिम्टम्स मिलना बताया गया। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों ने पूछताछ की जिस पर यह तथ्य सामने आया कि उनके द्वारा ही दोनों युवकों को अंधविश्वास के चलते मौत के घाट उतारा गया है।

बॉडी में मिले पॉइजन के सिम्टम्स

CG News: इस पर पुलिस ने परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर दोनों युवकों की मौत दम घुटने और बॉडी में पॉइजन के सिम्टम्स मिले हैं।

इस पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। परिजनों से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि अंधविश्वास के चलते ही परिजनों ने उन्हें मौत के घाट उतारा है। जिस पर चार परिजनों को गिरफ्तार किया गया है।