10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 15 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की कमान बदली

CG Police Transfer: बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

2 min read
Google source verification
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 15 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की कमान बदली(photo-patrika)

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 15 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की कमान बदली(photo-patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे।

CG Police Transfer: कई अहम थानों और यूनिट्स में बदलाव

जारी सूची के अनुसार जिले के कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों और विशेष इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है। इनमें थाना प्रभारी, एसीसीयू, साइबर यूनिट, अजाक थाना, चकरभाठा, कोनी, तोरवा, बिल्हा और सिविल लाइन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

थाना प्रभारियों की नई नियुक्ति

फेरबदल के तहत निरीक्षक दामोदर मिश्रा को हिरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश सिंह को तोरवा थाना और भावेश शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना और राजश्री दामू कोशले को कोनी थाना की कमान दी गई है।

विशेष इकाइयों में भी बदलाव

एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की जिम्मेदारी गोपाल कृष्ण सतपथी को दी गई है। रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। उमेश कुमार साहू को अजाक थाना में पदस्थ किया गया है, जबकि अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा बनाया गया है।

कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस

कोतवाली और सिविल लाइन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं। संजय सिंह को कोतवाली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उत्तम साहू को सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात किया गया है। अभय सिंह बैस को सरकंडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली है।

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं

ओंकारघर दीवान को पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप बिलासपुर में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को चौकी प्रभारी मोपका के पद पर यथावत रखा गया है। इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और समन्वित बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।