19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठिठुरन या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, देखें

CG Weather today: दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर अवदाब के कमजोर होकर निम्न दाब के रूप में बदलने के कारण मंगलवार रात बारिश होने के बाद बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। इसके चलते मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

2 min read
Google source verification
latest_weather_update.jpg

Michaung cyclone update: बिलासपुर दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर अवदाब के कमजोर होकर निम्न दाब के रूप में बदलने के कारण मंगलवार रात बारिश होने के बाद बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। इसके चलते मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इधर शाम को अचानक ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे ठंड फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना जताई है।

मंगलवार को दिनभर बारिश होने और तापमान के 19 डिग्री पहुंचने के बाद बुधवार को भी शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर आकाश मेघमय रहा। सुबह से ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम 4 बजे से फिर हल्की बारिश शुरू हुई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। दो दिनों तक लगातार बारिश होने के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। जबकि बुधवार को बारिश कम होने के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री की कमी के साथ 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होने के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: शराबी पति की इस हरकत से परेशान थी पत्नी, अकेले पाकर लगा ली फांसी, छाया मातम

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर - तापमान
रायपुर - 20.9
बिलासपुर - 22.2
पेंड्रा - 20.6
अंबिकापुर - 21.0
जगदलपुर - 21.6
दुर्ग - 23.6
राजनांदगांव - 21.0

दूसरे दिन भी रहा जनजीवन अस्त-व्यस्त

मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित था। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहने के कारण शहर में कई दुकानें नहीं खुलीं। साथ ही सरकारी और निजी संस्थानों में भी बच्चे पढ़ाई करने कम ही पहुंचे। अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित रही। इस तरह दिनभर बादल और शाम को बारिश होने के कारण बुधवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक द्रोणिका चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में हरियाणा और उसके आसपास क्षेत्र में फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 7 दिसंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज, चमक के साथ वज्रपात भी होने की आशंका भी है।

बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार एक अवदाब उत्तर-पूर्व तेलंगाना और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़-दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा-तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर में कमजोर होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा फैला है। इससे प्रदेश में 7 दिसंबर के बाद अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: हत्या या अनहोनी....लापता ट्रेलर चालक का 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, भाई ने कही यह बात