
CRIME / प्रॉपर्टी का ऐसा लालच के मरे हुए को कर दिया ज़िंदा, रिश्ता नाता भूल गए कर दी इंसानियत की सारी हदें पार
बिलासपुर. सीपत थानांतर्गत ग्राम गोबरी में छोटे भाई की मृत्यु के बाद बड़े भाइयों ने मृत भाई (dead brother) की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर पुश्तैनी जमीन (property) दूसरे व्यक्ति को बेच दी। घटना सन 2012 की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सीपत पुलिस के अनुसार कोरबा शहीद भगत सिंह नगर निवासी प्रभारी देवी पति स्व. सुरेश कुमार एसईसीएल कर्मचारी हैं। उनके पति स्व.सुरेश और जेठ सूबेलाल पिता दौवाराम व देवर रमेश के नाम पर ग्राम गोबरी में 5.20 एकड़ पुश्तैनी जमीन थी। 21 मई 2001 को सुरेश की मृत्यु (death) हो गई थी।
गांव में प्रभा देवी का आना जाना कम हो गया था। उनके जेठ सूबेलाल व रमेश ने मिलकर मृत सुरेश की जगह दूसरे व्यक्ति को सुरेश बनाकर (dead becomes alive) 10 अप्रैल 2012 को पुश्तैनी जमीन विनोबा नगर निवासी राजेश पिता कृष्णाजी बालाजी राउत को बेच दी थी। जमीन (property) की रजिस्ट्री (registry) में गवाह के रूप में राकेश सिंह और अपिल आंब ने हस्ताक्षर किए थे। प्रभा देवी को पुश्तैनी जमीन बिकने की जानकारी हुई तो उन्होंने मस्तूरी तहसील कार्यालय से जानकारी निकलवाई, जिसमें पता चला कि उनके पति की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन बेची गई है। मृतक सुरेश 10 वीं तक की पढ़ाई किए थे और हस्ताक्षर करते थे। (fraud)
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
बिलासपुर शहर की तमाम ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/
Published on:
20 Jun 2019 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
