26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंतरिक लोकतंत्र ही कांग्रेस की मजबूती- शिवा मिश्रा

टॉपिक ऑफ द डे में चुनावी मुद्दों पर की गयी चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 19 Apr 2018, 12:22 PM IST

TOTD

बिलासपुर . विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की क्या भूमिका होगी। इस बार कांग्रेस जनता के बीच अपना कितना असर छोडेगी इस पर अपनी बेकाकी से राय रखी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मिश्रा ने उन्होंने कहा कांग्रेस जनता से जुडी हुई पार्टी है और लोगों के बीच हमेशा से उनके दिलों के पास रहती है चुनाव में रुझानों का वोट में परिवर्तन न होने कारण हमारी कुछ कमजोरी हो सकती है लेकिन कांग्रेस एक थी एक और एक ही रहेगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मिश्रा ने कहा कि पत्रिका का चेंजमेकर अभियान एक अच्छी पहल है यह अभियान आने वाले दिनों में देश की जनता राजनीतिक सोच रखती है उसका ही परिणाम है पहले लोग राजनीति से जुडने का कारण सेवा होता था लेकिन वर्तमान समय में सेवा की जगह मेवा ने ले लिया है। राजनीति से गंदगी दूर होनी चाहिए इससे साफ और स्वच्छ राजनैतिक वातावरण तैयार होगा तो देश में विकास की नई बयार बहेगी और युवाओं का जोश और उमंग देश विकास को एक नया आयाम देगा।
कांग्रेस की एक जुटता पर शिवा मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां सभी अपनी बातों को रख रख सकते है सभी कार्यकर्ताओं चुनाव लडऩे का अधिकार है उनमें मैं भी शामिल हूं। चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर मतभेद कांग्रेस के बीच जरूर होता है लेकिन मनभेद नही होता। कांग्रेस के प्रदेशशीर्ष नेता पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता पतिप्रक्ष टीएस सिंहदेव कांग्रेस में नई उर्जा का संचार करने और लोगों के बीच कांग्रेस की बास्तविक छवि को लेकर जा रहे है लोगों से बात की जा रही है जनता की विचारधारा से जुड़ाव का यह प्रयोग निरतंर चलता रहेगा कांग्रेस अपनी भूमिका शुरू से निभाती आ रही है और निभाती आ रही है और निभाते रहेगी।
नगर निगम में कांग्रेस विपक्ष भूमिका निभाने में नाकाम शाबित हो रही है इस सवाल पर उन्होंने कहा मै ऐसा नहीं मनता कांग्रेस दमदारी से नगर निगम में विपक्ष की भूमिका निभा रही है और निभाते रहेगी। भाजपा का बहुमत है बहुमत का फायदा उठाकर वह हर अनुचित काम ? को भी आसानी से करवा लेते है और विपक्ष की बातों को नजर अंदाज कर दिया जाता है। वावजूद इसके कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके हितों के लिए लडाई कर रही है।