6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख में बदलाव, अब इस दिन गुप्त मतदान से होगा फैसला, देखें

Bilaspur News: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिलासपुर जिला पंचायत के 17 क्षेत्रों में चुनकर आए सदस्यों का फैसला आ चुका है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है।

2 min read
Google source verification
Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2025: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख में बदलाव, अब इस दिन गुप्त मतदान से होगा फैसला, देखें

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव अब 8 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय में होगा। पहले यह 5 मार्च को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से आगे बढ़ा दिया गया है। बिलासपुर जिला पंचायत में इस बार 17 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और 4 निर्दलीय हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। एक अन्य सदस्य को उपाध्यक्ष पद के लिए भी चयनित किया जाएगा।

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2025: जनपद अध्यक्ष बनने निर्दलीयों को साध रहे

चार जनपदों में अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। 100 सदस्य निर्णायक भूमिका में हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक जनपद अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष बनाने के लिए 25 सदस्य वोट करेंगे, ऐसे में कुल 4 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जनपद चुनाव में निर्दलीयों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की है, जिससे निर्दलीय सदस्यों को साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Budget 2025 Live: सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 53% DA की घोषणा, वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

4 व 6 मार्च को जनपद अध्यक्षों का चुनाव

जिले के चारों ब्लॉकों में बिल्हा, तखतपुर और कोटा ब्लॉक में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का 4 मार्च को चुनाव होगा, जबकि मस्तूरी के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 6 मार्च को कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

5 मार्च को होने वाला जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब आगे बढ़ाते हुए 8 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसी तरह 4 मार्च को केवल 3 ब्लॉक यानी बिल्हा, तखतपुर और कोटा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि मस्तूरी में यह चुनाव 6 मार्च को होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। - संदीप अग्रवाल, सीईओ जिपं