
Food Licence :100 रुपए में बनवा लें फ़ूड लाइसेंस, वरना हो सकती है बड़ी कारवाई, व्यापारियों के लिए ध्यान देने वाली रिपोर्ट
बिलासपुर. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने शहर के सभी व्यापारियों के लिए लाइसेंस बनवाने के निर्देश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत जिले में सभी व्यापारियों को 100 रुपए में साल भर के लिए फूड लाइसेंस जारी होगा। इसकी जानकारी शहर के व्यापारियों को नहीं है। इसका पालन कराने से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जागरुकता लानी थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
एफएसएसएआई के नए निर्देशों की जानकारी शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों को नहीं है। चाय दुकान संचालक आकाश कश्यप,संतोष वर्मा, होटल संचालक विकास तिवारी, सतीश यादव, अशोक परवानी समेत कई व्यापारियों और व्यवसायियों को इसकी जानकारी नहीं है।
इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को नियम का पालन करने से पहले जागरूक करना है, लेकिन विभाग ने अब तक इसकी शुरुआत नहीं की है।
Published on:
18 Aug 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
