2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रेडाई की नई कार्यकारिणी का गठन

क्रेडाई बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन 22 मई 2023 को किया गया। इंस्टालेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता छग पर्यटन मण्डल के अध्यक्षअटल श्रीवास्तव (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा की गई।

2 min read
Google source verification
Formation of new executive committee of CREDAI

Formation of new executive committee of CREDAI

बिलासपुर. क्रेडाई बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन 22 मई 2023 को किया गया। इंस्टालेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता छग पर्यटन मण्डल के अध्यक्षअटल श्रीवास्तव (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा की गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुहेल हक ने अपनी कार्यकारिणी ( 2023- 2025) की सूची जारी की जिसमें सुहेल हक अध्यक्ष, अमित अग्रवाल सचिव प्रणय राय, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सुशील पटेरिया - अध्यक्ष निर्वाचित (2025-2027 ) उपाध्यक्ष नसीम खान गौरव तिवारी, अनुराग शुक्ला, संयुक्त सचिव हेमंत जीवनानी, संयुक्त कोषाध्यक्ष भूतपूर्व अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विवेक बाजपेयी, प्रकाश ग्वालानी, एस. पी. चतुर्वेदी, ब्रजेश साहू, संदीप केडिया संरक्षक अशोक टुटेजा, जवाहर शराफ, राजेश अग्रवाल सलाहकार समिति एस. के शुक्ला, पी. एन. बजाज, नरेश कजानी, डी. डी. बजाज, मेघराज जीवनानी, किशोर गेमनानी, किशोर ग्वालानी कानूनी सलाहकार समिति घनश्याम शुक्ला ओ. पी. मिश्रा कराधान समिति अनिल अग्रवाल, विनोद जायसवाल मीडिया समिति- जय गेमनानी कबीर बडा सी.एस.आर समिति रितुराज बाजपेयी, रमेश डंगवानी, सांस्कृतिक समिति अविनाश आहुजा युवा केडाई दीपक ग्वालानी (संयोजक), अनिल कजानी, राहुल कंजानी, मनीष बजाज, सौरम ग्वालानी, धिरेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, विरेन्द्र साहू महिला कैडाई रुखसाना खान (संयोजक) कार्यकारी सदस्य शैलेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रविशंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र गुप्ता, अनुराग बंसल मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने नवगठित कार्यकारणी को शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध प्लाटिंग को रोकने कड़ेे कदम उठाए जाना आवश्यक है। शासन द्वारा ई.डब्लू.एस. पालिसी में बदलाव किए गए हैं जो क्रेडाई मेम्बर के लिए लाभदायी है। अटल श्रीवास्तव बिलासपुर के सर्वप्रथम बिलासपुर बिल्डर्स एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष भी रहे हैं। उक्त एसोसिएशन ही बाद में क्रेडाई बिलासपुर हो गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप अरपा साडा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक विनीत नायर आस्केटेक्ट श्याम शुक्ला, छ.ग कंडाई प्रेसीडेंट संजय रहेजा छ.ग. युवा विंग प्रभारी सुमित बरडिया एवं छ.ग महिला विंग प्रभारी संजना बघेल उपस्थित थे। क्रेडाई बिलासपुर द्वारा आयोजित इंस्टालेशन कायक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके कार्यकाल 2021-2023 में क्रेडाई ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस हेतु अनेक कार्य किए जैसे सिंगल विंडो सिस्टम प्लीथ अनुमति में छूट ई.डब्लू. एस. एल.आई. जी में कमी आदि। उन्होंने अपने कार्यकाल में भरपूर सहयोग हेतु क्रेडाई के सभी मेंबर्स के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि अभी भी नई कार्यकारणी के साथ मिलकर नए कार्य करने प्रेरित करेंगे। नए निर्वाचित अध्यक्ष सुहेल हक ने बताया कि वे पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे नए निर्वाचित उपाध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि इज आफ डूुईंग बिजनेस के साथ ही क्रेडाई अनेक सामाजिक सरकार के कार्य भी करती है। कोविड के दौर में क्रेडाई द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर डीप फीचर शासन को उपलब्ध कराए थे। टी. बी. के मरीजों को सतत दवा मिलती रहे इस हेतु 40 से अधिक मरीजों की दवा हेतु शासन को सहयोग किया। क्रेडाई बिल्डर्स एसोसिएशन छ.ग. की एक विश्वसनीय संस्था है जिसकी गुडविल पर प्रदेश मे प्रॉपर्टी सेक्टर का कामकाज होता है। आज पूरे प्रदेश में करीब 200 मेम्बर्स है। बिलासपुर केसाई के 40 से अधिक मेम्बर्स है। यह संगठन नेशनल कैडाई से संबंधित है जिसके पूरे देश में 12 हजार से ज्यादा मेम्बर्स हैं प्रॉपर्टी बायर्स भी इसीलिए पूरे भरोसे के साथ क्रेडाई मेम्बर्स के साथ निवेश करना पसंद करते हैं। क्रेडाई मेम्बर्स के सभी प्रोजेक्ट समस्त शासकीय विभागों से अनुमति प्राप्त एवं रेरा रजिस्टर्ड होते हैं।