नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड-4 गोकुल नगर में अवैध निर्माण कर बनाए गए मकानों को तोड़ने गए निगम अमले के विरोध में एक भाजपा नेता ही आ खड़ा हो गया। जम कर बवाल मचाते हुए उसने अवैध कब्जाधारियों के सहयोग से निगम की कार्रवाई को रुकवा दी। अंतत: निगम अमले को लौटना पड़ा