27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: छात्रों को बड़ी सौगात: अब दुनियाभर के रिसर्च जर्नल्स मिलेंगे मुफ्त, दिसंबर से खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Good News: अब तक छात्रों को इन जर्नल्स के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे। कई कॉलेज महंगे सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाते थे, जिससे शोध कार्य प्रभावित होता था। अब बाधा खत्म हो जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
छात्र।(प्रतीकात्मक फोटो: फ्री पिक)

छात्र।(प्रतीकात्मक फोटो: फ्री पिक)

Good News: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अब वैश्विक स्तर के रिसर्च जर्नल्स तक नि:शुल्क पहुंच मिलेगी। केंद्र सरकार की वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना के तहत प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल्स, रिसर्च पेपर और ई-लाइब्रेरी संसाधन बिना किसी शुल्क मिलेंगे। यह सुविधा दिसंबर से शुरू होने जा रही है।

अब तक छात्रों को इन जर्नल्स के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे। कई कॉलेज महंगे सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाते थे, जिससे शोध कार्य प्रभावित होता था। अब बाधा खत्म हो जाएगी।

कितने जर्नल्स का एक्सेस

विद्यार्थी और शोधार्थी दुनियाभर के प्रकाशकों के 13,000 ई-जर्नल्स वैज्ञानिक शोध, पेटेंट डेटा, तकनीकी रिसोर्स और संदर्भ सामग्री एक क्लिक में प्राप्त कर सकेंगे। पूरा सिस्टम ऑनलाइन रहेगा।

कौन-कौन से विवि शामिल

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय , हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, कामधेनु विश्वविद्यालय सहित सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालय इस योजना के दायरे में आ जाएंगे। इन संस्थानों को अब महंगी सब्सक्रिप्शन फीस नहीं चुकानी पड़ेगी, जिससे बजट पर भी दबाव कम होगा।

एक्सपर्ट राय

बिना शुल्क विश्व स्तरीय जनरल पढ़ सकेंगे छात्र

वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन केंद्र सरकार की प्रभावी पहल है। इससे शोधार्थी और विद्यार्थी बिना शुल्क के विश्वस्तरीय जर्नल्स पढ़ सकेंगे, जो पहले सिर्फ आईआईटी और एनआईटी जैसे चुनिंदा संस्थानों तक सीमित थे। हमारी विवि में भी यह सुविधा है। इसमें विवि को अभी नॉमिनल शुल्क जमा करना पड़ता है। - अरविंद तिवारी, रजिस्ट्रार, सीवीआरयू, बिलासपुर

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग