27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, इस मामले में मांगा जवाब

Chhattisgarh Politics:चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पाटन विधानसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली का आयोजन किया गया था। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है..
less than 1 minute read
Google source verification
cm_bhupesh_baghel_.jpg

Chhattisgarh Politics: पाटन सीट से निर्वाचित विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ चुनावी याचिका दायर करते हुए उनका निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है। याचिका में विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि पाटन क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री अकबर के रिश्तेदार की कंपनी के खिलाफ शासन पहुंचा हाईकोर्ट, नहीं मिला नोटिस का जवाब

भाजपा का आरोप है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पाटन विधानसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली का आयोजन किया गया था। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है। इस संबंध में रोड शो कार्यक्रम की एक सीडी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: राहुल के सिग्नेचर वाली टी-शर्ट की कीमत 670 रुपए, इस अभियान के तहत कांग्रेस ने किया ऐलान

याचिका में भाजपा उम्मीदावर ने कहा है कि 16 नवंबर 2023 को पाटन विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 15 नवंबर की शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया था। पाटन में दूसरे फेज में मतदान हुआ था। याचिका में कहा गया है कि प्रावधान का उल्लंघन करते हुए दिनांक 16 नवंबर को एक रैली और रोड शो का आयोजन किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग