बिलासपुर तोरवा पुलिस ने निजात अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर कठपुतली नाच के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम को समझाया।
पुलिस व कठपुतली कलाकारों ने मौजूद लोगो को समझाने का प्रयास किया कि जो नशे का सामान अवैध तरीके से बनाया जाता है वह स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारण हो सकता है।
अवैध तरीके से बनाए गए नशे के सामान में मिलावट का जहर भी हो सकता है जो स्वास्थ्य के हानिकारक होता है। अवैध तरीके से बनाए गए नशे के सामान के सेवन से बहुतों की अब तक जान भी जा चुकी है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो निजात अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चला कर लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।