5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: लापरवाही! ट्रेन का खाना खाने के बाद करीब 10 यात्रियों की बिगड़ी तबियत, पेंट्रीकार ठेकेदार पर होगा जुर्माना

Indian Railway: बिलासपुर जिले में हावड़ा से पुणे जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में ट्रेन का खाना खाने के बाद करीब 10 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों को टाटानगर स्टेशन से भोजन दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 23 Nov 2024, 9:17 AM IST

cg news

CG Train News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हावड़ा से पुणे जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में ट्रेन का खाना खाने के बाद करीब 10 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों को टाटानगर स्टेशन से भोजन दिया गया था। उल्टी, बेचैनी और फूड पॉयजनिंग की शिकायतों के बाद रेलवे से चिकित्सा सहायता की मांग की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस लापरवाही ने यात्रियों के गुस्सा और बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: Indian Railway Jobs 2024: रेलवे में 14 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

Indian Railway: 1400 यात्री कर रहे थे सफर

Indian Railway: रात करीब 12 बजे जैसे ही ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, नाराज यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर जमकर हंगामा किया, जिससे ट्रेन 2 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में करीब 1400 यात्री सफर कर रहे थे। अगर सभी यह खराब भोजन खाते तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

Indian Railway: यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों और खानपान स्टाफ की लापरवाही को उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन मास्टर यात्रियों को समझाते रहे। करीब दो घंटे हंगामा के बाद रेलवे अफसरों की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 2 बजे ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से रवाना हुई।

Indian Railway: 9 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन

सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि दुरंतो में टाटानगर से भोजन चढ़ाया गया था। इस ट्रेन को गुरुवार दोपहर 3 बजे तक बिलासपुर स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन तकरीबन 9 घंटे लेट होकर रात 12:05 बजे पहुंची। देर होने के कारण दाल खराब हो गई थी। इससे कुछ यात्रियों को उल्टी हुई। बिलासपुर स्टेशन से सब्जी और दाल चढ़ाई गई। इसके साथ ही आईआरसीटीसी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित पेंट्रीकार ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।