5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: HIV पॉजिटिव मरीज को टेस्ट में नेगेटिव, 5 लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी

CG News: जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की फिर से बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी अनुसार HIV पॉजिटिव मरीज को टेस्ट में निगेटिव बताकर हमर लैब से गलत रिपोर्ट दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 3 Nov 2024, 1:41 PM IST

CG News

CG News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के हमर लैब ने एक एचआईवी पॉजिटिव को निगेटिव रिपोर्ट हमर लैब से थमा दी है। जब कि सच तो ये है वह पिछले पांच वर्षो से एआरटी लीक से दवा ले रहा है। यह शिकायत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पास पहुंची है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने सभी पांच लैब टेक्निशियन को नाटिस जारी कर दिया है।

CG News: लैब टेक्निशियन को लगा दिया सैंपल कनेक्शन में

करीब छह माह से आईसीटीसी के टक्निशियन सचिन मसीह को तत्कालीन सीएस ने हटाकर सैंपल कनेक् शन में लगा दिया। जबकि इसका मूल कार्य आईसीटीसी में ही है। उसने कई बार आवेदन भी किया है कि उसे अपने मूल कार्य के लिए ही पदस्थ किया जाए।

खुद को अस्पताल दिखाने आया था एचआईवी पॉजिटिव

एचआईवी पॉजिटिव मरीज खुद को जिला अस्पताल दिखाने आया था। उसका ओपीडी में ब्लड सैंपल लिया गया और जांच के लिए हमर लैब भेजा गया। वहां जब जांच हुई तो रिपोर्ट में निगेटिव आया। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने कलेक्टर मयांक चतुर्वेदी को लिखित में शिकायत की।

यह भी पढ़ें: CG News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में दिलाई गई शपथ, CM साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

पांच लैब टेक्निशियन को नाटिस जारी

CG News: डॉ अजय रामटेके, जिला चिकित्सा अधिकारी दंतेवाड़ा: हमर लैब से इस तरह की लापरवही की शिकायत हुई है। रोस्टर के अनुसार उस दौरान जितने भी लैब टेक्निशियन ड्यूटी पर थे नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है। जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई तय होगी।

एसडीएम कार्यालय को एक आवेदक अज्ञात ने बताया है कि हमर लैब में एचआईवी व वीडीआरएल पॉजिटिव वाले को भी निगटिव रिपोर्ट दी जा रही है। जब कि मरीज पांच सालों से एआरटी लीक से दवा ले रहा है। बावजूद इसके मरीज को गलत रिपोर्ट दिए जाने का लेख है, जो मरीजों के लिए बेहद हानिकरक है। इसे लेकर पदस्थ सचिन, एमन ठाकुर, विजय सिन्हा,मंजू साहू, शिवानी और रश्मि शार्दुल को नोटिस दिया गया है।