8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कुछ ही घंटों में प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश…IMD का अलर्ट जारी

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 6 मई यानी सोमवार को राज्य में कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 May 2024, 2:21 PM IST

CG Weather update, weather alert, weather report, bilaspur weather, bilaspur news

CG Weather Alert: बिलासपुर शहर व आसपास क्षेत्रों में रविवार को पूरे दिन तेज धूप रही तो रात में भी गर्म हवाओं के चलती गर्मी से लोग हलाकान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा।

आगामी दिनों में तापमान में और बड़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। रविवार को सुबह 7 बजे से ही तेज धूप की चुभन लोगों को महसूस होने लगी। इसके बाद तो शाम तक बाहर निकलने में लोगों के पसीने छूटते रहे। रात में भी राहत नहीं मिली। गर्मी हवाओं के चलते स्थिति यह रही कि न अंदर रहते बन रहा था और न ही बाहर।

यह भी पढ़े: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को टेंशन दे सकती है ये खबर, अब तक एक करोड़ से ज्यादा की हुई ठगी…जानिए कैसे?

पंखा चलाने पर तो जैसे लू चल रही थी, लिहाजा घर या दफ्तरों में रहने वाले कूलर, एसी के पास ही ठहरे रहे। रात मेें भी यही स्थिति रही। इधर दोपहर 12 बजने के बाद शहर के बाजार भी सूने पड़ गए तो सड़कें वीरान नजर आने लगीं। इधर मौसम विभान ने आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार करने की आशंका जताई है। इससे गर्मी से और ज्यादा परेशानी होगी।

छिटपुट बारिश के साथ अंधड़ का अनुमान…

IMD Update's : मौसम विभाग ने 6 मई यानी सोमवार को राज्य में कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना जताई है। संभवत: इससे उन स्थानों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े: CBSE : 9वीं-10वीं में छात्रों को पढ़ने होंगे 3 लैंग्वेज समेत 10 विषय, क्रेडिट सिस्टम भी हुआ लागू…देखिए Update