24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

KVS Admission 2026: निजी स्कूलों के बाद अब केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से प्रारंभ हो चुका है...

2 min read
Google source verification
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू (Photo-AI)

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन शुरू (Photo-AI)

KVS Admission 2026: बिलासपुर जिले में निजी स्कूलों के बाद अब केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के दौरान अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जिले में एकमात्र केंद्रीय विद्यालय तोरवा रेलवे क्षेत्र में स्थित है, यहां भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह है पूरा शेड्यूल

  • आवेदन शुरू- 20 मार्च
  • अंतिम तिथि- 2 अप्रैल
  • पहली सूची- 9 अप्रैल
  • दूसरी सूची- 16 अप्रैल
  • तीसरी सूची- 21 अप्रैल

11वीं में प्रवेश 10वीं के परिणाम के बाद

इसके अलावा कक्षा-11 में प्रवेश प्रक्रिया 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की जाएगी। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अभिभावकों को समयसीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने चाहिए, ताकि आवेदन निरस्त न हो। केंद्रीय विद्यालयों में हर साल बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, जिसमें ज्यादातर आवेदन अधूरे दस्तावेजों के चलते निरस्त हो जाते हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. निजी स्कूलों का बड़ा ऐलान, आवेदन सत्यापन से किया इंकार, प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर असहयोग आंदोलन तेज- शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के निजी स्कूलों ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आरटीई के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन कार्य में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है… पूरी खबर पढ़े

2. स्कूलों का समय बदला.. भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने जारी किया आदेश- बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर जिले के स्कूलों का समय बदला गया है। इसका आदेश 20 मार्च से प्रभावशील होगा। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पत्रिका ने भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए 14 मार्च को 'गर्मी के बीच 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, तीन जिलों में बदला समय, रायपुर में अभी इंतजार' शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद यह आदेश जारी किया गया है… पूरी खबर पढ़े