5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर से टिफिन से भरा ट्रक पहुंचा लोरमी, कांग्रेसियों ने पकड़वाया

कागजात चालक ने पुलिस के सामने प्रस्तुत किए, उसमें किसी ब्यक्ति विशेष का नाम भी अंकित नही है।
2 min read
Google source verification
lormi

रायपुर से टिफिन से भरा ट्रक पहुंचा लोरमी, कांग्रेसियों ने पकड़वाया

लोरमी. रायपुर से वंदना इंटरप्राईजेस शाप से 7551 टिफिन लेकर लोरमी पहुचे ट्रक को कांग्रेसियो ने जब्त करवाया है। ये वही टिफिन हंै जिनको सरकार मनरेगा मजदूरो को बांटने जा रही थी। पुलिस व उडऩदस्ता दल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों के मार्ग दर्शन में कार्रवाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 4 जी 6455 के चालक अजय कश्यप, पिता लूरत कश्यप, वंदना इंटरप्राईजेस रायपुर से रात 12 बजे टिफिन भर कर निकला था। सुबह साढ़े 8 बजे वह लोरमी पहुचा और जनपद पंचायत कार्यालय के सामने रुका। तभी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल दास, पार्षद थानू बघेल ने चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि यह ट्रक रायपुर से लोरमी जनपद पंचायत के लिए निकला था।

कांग्रेसियो की शिकायत पर तहसील लोरमी व थाना प्रभारी ट्रक को जब्त कर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही कर रहे है। आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने योजना के तहत सामान वितरण पर रोक लगा दी है आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त टिफि न लोरमी विधानसभा में चुनाव के मद्देनजर बंटवाने ले जाए गए थे। इधर न तो ट्रक चालक के पास टिफिन का बिल है और न ही भेजने वाले का नाम। सिर्फ फर्म का नाम है। जो कागजात चालक ने पुलिस के सामने प्रस्तुत किए, उसमें किसी ब्यक्ति विशेष का नाम भी अंकित नही है।

IMAGE CREDIT: patrika

आखिर इतने चेकपोस्ट के बाद भी कैसे पहुच ट्रक : प्रदेश में आदर्शन चुनाव आचार संहिता लागू है। जिससे जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर हर गाड़ी की जांच की जा रही है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि आंखिर ट्रक इतने चेक पोस्ट के बाद भी लोरमी कैसे पहुच गया? कांग्रेसियों ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद सीईओ के नाम पर आए टिफिन : चालक ने पूछताछ में बिल दिखाया जिसमें वंदना इंटरप्राइजेस का नाम है। बिल लोरमी जनपद पंचायत सीईओ के नाम पर अंकित है। एक सादे बिल में जनपद पंचायत लोरमी लिखा है जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि यह टिफिन चुनाव में बंाटने के लिए भेजा गया था। ऐसे में निर्वाचन आयोग के द्वारा रिटर्निंग आफिसर बनाए सीईओ के नाम से कैसे टिफिन भेजे गए यह बड़ा सवाल है और मिलीभगत के संदेह को जन्म दे रहा है।

जांच कर की जाएगी कार्रवाई : कांग्रेस द्वारा सूचना दी गई कि एक ट्रक टिफिन भर कर लोरमी पहुंचा है। दल बल के साथ मौके पर जाकर ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें टिफिन मिले हैं। आगे जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।
डॉ.टीडी मरकाम, उडऩदस्ता प्रभारी लोरमी