
शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्रग्रहण, अमृत पान से न चूके..आधी रात बाद रखें खीर, देखें मुहूर्त और प्रभाव
बिलासपुर। Sharad Purnima 2023 : शरद पूर्णिमा हिन्दू पंचांग में सर्वाधिक धार्मिक महत्व वाली पूर्णिमा है। यह शरद ऋतु में आती है तथा इसे अश्विन मास (सितंबर- अक्टूबर) की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वाले शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्रमा की पूजा की जाती है और खीर का प्रसाद चढ़ाकर खुले आसमान के नीचे रातभर रखा जाता है। लेकिन इस साल शरद पूर्णिमा का पूर्व चंद्रग्रहण के साए में मनाया जाएगा।
इस साल 28 अक्टूबर को पड़ रही शरद पूर्णिमा के दिन भारत में चंद्रग्रहण रहेगा। जिसके चलते पूजा-पाठ के समय का खासा ध्यान रखना पड़ेगा। आचार्य गोविन्द दुबे ने बताया कि चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा जबकि इसका सूतक दोपहर बाद से ही प्रारंभ हो जाएगा। जिसके चलते शरद पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना दिन में ही करना होगी और आधी रात के बाद खीर रख सकेंगे। पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 29 अक्टूबर को रात में 1 बजकर 53 मिनट पर होगा।
कही अमृत पान से आप चूक न जाए
शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण रहेगा। पंडितों की मानें तो मध्य रात्रि के बाद ही खीर बनाना उचित बताया गया है। इस ग्रहण का सूतक दोपहर बाद से प्रारंभ होगा जो मध्यरात्रि के बाद तक रहेगा। इस दिन रात्रि में मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
मुहूर्त और प्रभाव
पंडित गोविन्द दुबे ने बताया कि ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 बजे है वही ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे बताया जा रहा है। ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे और ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे तक रहेगा। वही उनका कहना है कि पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वही सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए मध्यम और मेष, वृष, कन्या, मकर राशि वालों के लिए यह दिन अशुभ रहेगा।
28 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के अवसर पर भारत में चंद्रग्रहण का असर देखने को मिलेगा, भगवान का अभिषेक, पूजन अनुष्ठान दिन में ही करना होगा उपयुक्त है। वही भगवन को खीर अर्पित करने के लिए मध्यरात्रि के बाद का योग बन रहा है।
- आचार्य गोविंद दुबे, बिलासपुर
Published on:
06 Oct 2023 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
