31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर संभाग की सीटों में क्या होगा बदलाव, 3 को PM मोदी जगदलपुर में.. तो आज प्रियंका गांधी आईं कांकेर, जानें 2018 में किसने किया था कमाल

CG Election 2023 : कांग्रेस पार्टी में माहौल बनाने आज प्रियंका गांधी कांकेर आईं है।

2 min read
Google source verification
3 को PM मोदी जगदलपुर में.. तो आज प्रियंका गांधी आईं कांकेर

3 को PM मोदी जगदलपुर में.. तो आज प्रियंका गांधी आईं कांकेर

कांकेर।CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए। ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा जारी है। 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी तो 4 अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश में आमसभा को सम्बोधित किया। इधर, कांग्रेस पार्टी में माहौल बनाने आज प्रियंका गांधी कांकेर आईं है।

यह भी पढ़ें : Priyank Gnadhi In Chhattisgarh : सीएम बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में प्रियंका गांधी का किया स्वागत, कांकेर के लिए हुईं रवाना

पीएम मोदी ने जगदलपुर में आमसभा को किया संबोधित
3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में आमसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को 25 हजार करोड़ के स्टील प्लांट की सौगात दी। ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया।

आज प्रियंका गांधी कांकेर में..

प्रियंका गांधी ने कांकेर में नगरीय निकाय एवम पंचायती राज महासम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्‍ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : BJP के "नए युग के रावण" ट्वीट पर T.S सिंहदेव ने किया पलटवार, बोले - भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं.. देखें VIDEO

2018 में बस्तर संभाग में किसकी कितनी सीटें ?

आपको बता दे इन पर छत्तीसगढ़ गठन से पहले भी हमेशा से कांग्रेस की जबरदस्त पकड़ रही। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भाजपा ने दो बार यहां कांग्रेस को पछाड़ा, लेकिन 2013 में कांग्रेस ने इन इलाकों में वापसी की। ऐसे में इस बार भी चुनाव में पहले चरण की 12 सीटों में से कांग्रेस ने 11 सीटों पर कब्ज़ा किया है। 2018 में बस्तर संभाग की 12 सीटों पर 62 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां आठ सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi In Chhattisgarh : प्रियंका गांधी पहुंची कांकेर, गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के साथ लीं सेल्फी

2018 में कांग्रेस ने बस्तर संभाग में बीजेपी को पछाड़ा

1. जगदलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन ने भाजपा प्रत्याशी संतोष बाफना को हराकर जीत हासिल की है।
2. चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भाजपा प्रत्याशी लछुराम कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

3. दंतेवाड़ा से भाजपा प्रयाशी भीमा मांडवी ने कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को हराकर जीत हासिल की।
4. बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मांडवी ने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को हराकर जीत हासिल की।

5. कोंटा से कांग्रेस के कवासी लखमा ने सीपीआई के मनीष कुंजाम को हराकर जीत हासिल की।
6. बस्तर से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल में भाजपा प्रत्याशी डॉ सुभाउ कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

7. कांकेर से कांग्रेस के शिशुपाल सोरी ने भाजपा प्रत्याशी हीरा मरकाम को हराकर जीत हासिल की।
8. केशकाल से कांग्रेस के संतराम नेताम ने भाजपा के हरिशंकर नेताम को हराकर जीत हासिल की।

9. कोंडागांव से कांग्रेस के मोहन मरकाम ने भाजपा की लता उसेंडी को हराकर जीत हासिल की।
10. नारायणपुर से कांग्रेस के चन्दन कश्यप भाजपा के केदार कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

11. अंतागढ़ से कांग्रेस के अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को हराकर जीत हासिल की।
12. भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के मनोज मांडवी ने भाजपा के देवलाल दुग्गा को हराकर जीत हासिल की।