1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं पहुंचे टीएस बाबा, कांग्रेसी कर रहे हैं इंतजार

कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में एसईसीएल हेलीपेड में उनका इंतजार कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 20 Oct 2018, 4:41 PM IST

congress

नहीं पहुंचे टीएस बाबा, कांग्रेसी कर रहे हैं इंतजार

बिलासपुर. निजी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे टीएस सिंहदेव अब तक नहीं पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका इंतजार एसईसीएल हेलीपेड में कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव आज दोपहर तीन बजे अंबिकापुर से हेलिकाप्टर द्वारा बिलासपुर आने वाले हैं। 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। बिलासपुर, बेलतरा, मोपका, अकलतरा, तिफरा, सकरी, रतनपुर सहित अन्य जगहों के कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में एसईसीएल हेलीपेड में उनका इंतजार कर रहे हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

कांग्रेसियों को भी उनका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। टीएस सिंहदेव निजी कार्यक्रम के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 21 अक्टूबर को रायपुर आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम का जिम्मा टीएस सिंहदेव को सौंपा गया है। उसका निरीक्षण करने वे रायपुर के रवाना होंगे। इसके लिए पार्टी से संबंधित कई कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे।