1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की पहल पर अंत्योदय एक्सप्रेस 1 से दौड़ेगी पटरी पर

पहले बिलासपुर से फिरोजपुर के लिए चलने वाली अंत्योदय अब दुर्ग से फिरोजपुर तक जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 27 Apr 2018, 12:00 PM IST

railway

बिलासपुर . दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिकार अंत्योदय एक्सप्रेस के भाग्य खुल गए। जोन के रेल अधिकारी इस ट्रेन को लेकर गंभीर नहीं थे। इसके चलते लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने पिछले दिनों रेलमंत्री से मिलकर इस ट्रेन की जानकारी दी। इसका नतीजा यह निकला की उन्होंने ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी। अब यहां के लिए सीधे पंजाब तक की यात्रा आसान हो जाएगी। घोषणा के दो साल बाद भी अंत्योदय पटरी पर दौड़ेगी या नहीं, फिरोजपुर जाने वाले यात्रियों का इंतजार कब होगा खत्म, ऐसे कई सवालों को लेकर पत्रिका ने मुहिम चलाया। इसका असर 1 मई को देखने को मिलेगा, जब अंत्योदय पटरी पर दौडऩे लगेगी। पहले बिलासपुर से फिरोजपुर के लिए चलने वाली अंत्योदय अब दुर्ग से फिरोजपुर तक जाएगी। वर्ष 2016-17 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बिलासपुरवासियों की मांग को पूरा करते हुए बिलासपुर से फिरोजपुर तक नई ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस की सौगात दी थी। ट्रेन शुरू हो सके, इसके लिए रैक भी बिलासपुर पहुंच गई और समय सारणी भी बन गई, लेकिन अंत्योदय पटरी पर नहीं दौड़ सकी। जोनल अधिकारी रेलवे बोर्ड की मंजूरी न मिलने के चलते ट्रेन का संचालन नहीं कर पाने की दलीलें देते रहे। पत्रिका ने लगातार इस खबर को उठाया मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने पत्रिका की मुहिम से जुड़ते हुए ट्रेन शुरू हो सके, इस संबंध में रेलमंत्री पियूष गोयल से बात की और रेल को चलाने का आग्रह किया। उन्होंने अंत्योदय एक्सप्रेस का संचालन जल्द करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की पहल पर रेल मंत्री ने अत्योदय के मार्ग में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करते हुए 1 मई को ट्रेन को पटरी पर ला दिया। पहले बिलासपुर से फिरोजपुर तक चलने वाली अत्योदय एक्सप्रेस अब दुर्ग से फिरोजपुर तक चलेगी।
रायपुर से होगा शुभारंभ : अंत्योदय एक्सप्रेस भले ही दुर्ग से फिरोजपुर तक चलेगी, लेकिन 1 मई को रायपुर से इस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए रेलवे प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। अंत्योदय को हरी झंडी कौन दिखाएगा, इसके को लेकर अभी रहस्य बरकरार है।
मई से होगी शुरुआत : अंत्योदय एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी की जा रही है। एक मई से इसकी शुरुआत रायपुर से की जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन दुर्ग से फिराजपुर के लिए चलाई जाएगी। सप्ताहिक ट्रेन के चलने से लोगों को लाभ होगा।
डॉ.प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, प्रमुख जन संपर्क अधिकारी