5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

online food delivery : गृहणियों का बना सहारा तो युवाओं ने कॅरियर संवारा

online food delivery news : बिलासपुर का फूड डिलीवरी बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई कंपनियों में बड़ी संख्या में युवा जुड़ कर अपना कॅरियर बनाने में लगे हुए हैं। इन्होंने कम समय में इस सिस्टम में खुद को ढाल लिया है और अब आसानी से बेहतर काम कर रहे है.

2 min read
Google source verification
online food delivery

File photo

बिलासपुर. पुराने समय से होटलों का एक स्लोगन चलता आ रहा है घर जैसा खाना वर्तमान में समय के डिजिटल होने के साथ ये बदल गया है अब घर में रेस्टोरेंट का खाना वाली स्थिति है। इस स्थिति में बच्चे व हाउसवाइफ दोनों खुश हैं। इस सेक्टर में खास बात यह दिख रही है कि कोरोना ने इस व्यवसाय को गति दी है।

यह भ पढ़ें : न्यू एज बिट: पैसे से पैसा बनाने में आगे है छत्तीसगढ़ का यह शहर , बना इमरजिंग मार्केट


कोरोना ने दी गति

online food delivery : शहर के कुछ प्रमुख रेस्टोरेंट और कैफे का संचालन कर रहे ओनर्स का कहना है कि इसे हम दो तरह से देख सकते हैं एक कोरोना से पहले और एक कोरोना के बाद। कोरोना काल से पहले भी ऑनलाइन फूड डिलीवरी होती थी मगर कोरोना काल के दौरान और उसके बाद से लोग अब ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं, लोग न सिर्फ घर पर बल्कि पार्क, कॉलेज, वर्क प्लेस जैसे तमाम जगहों पर फूड डिलीवरी करवा रहे हैं। आज 30 प्रतिशत तक हमारे कस्टमर ऑनलाइन फूड मंगा रहे हैं।

क्या कहती हैं गृहणियां

इस मामले में हमने जब शहर की कुछ गृहणियों की राय जानी तो पता चला कि ज्यादातर इस सर्विस को अच्छा मानते हैं। लेकिन कुछ का कहना है कि इससे बाहर का खाना खाने का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। कोनी, कृष्णा विहार में रहने वाली गृहणी हेमा दुबे कहती हैं कि ये सुविधा काफी अच्छी है। कभी अचानक से जरूरत पड़ी, कोई गेस्ट आ गए, या बनाने का मन नहीं हुआ तो बाहर होटल तक जाने की जरूरत नहीं, ऑर्डर करना ही काफी होता है।

online food delivery : अगर लोकल फूड डिलीवरी वालों की माने तो वो एक दिन में एक डिलीवरी बॉय 15-20 आर्डर डिलीवर रकरता है। शहर में तकरीबन 100 फूड डिलीवरी बॉय काम कर रहे हैं। अमित साहू नाम के डिलीवरी बॉय बताते हैं कि वो एक महीने में तकरीबन डेढ़ से दो लाख रूपए के खाद्य वस्तु डिलीवर करते हैं। इसके साथ ही वो प्रतिदिन आठ सौ से हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं।

कॅरियर को भी मिला बूम

शहर में इतने बड़े स्तर पर चल रहा ये बिजनेस कॅरियर की पूरी संभावना लेकर आया है। बेरोजगार युवा और पढाई कर रहे नौजवान पार्ट टाइम या फुल टाइम अपने पर्सनल व्हीकल से फूड डिलीवरी कर रहे हैं इससे उनका पर्सनल खर्च निकल जा रहा है। शहर में 80 से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं जो फुल टाइम फूड डिलीवरी कर अपना घर चला रहे हैं।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी के क्षेत्र में जहां शहर के मार्केट में बड़े प्लेयर्स स्वीगी, जोमेटो आदि ने अपनी धमक जमाई है तो शहर के कई रेस्टोरेंट व होटल्स ने भी अपनी खुद की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। फूडिंग का पैटर्न ज्यादा बदल गया है।