13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके डाटा का हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे online shopping के लिए उकसाते हैं app, खुद पर रखें काबू वरना होगा बड़ा नुक्सान

Online Shopping Apps : बढ़ते डिजिटल गैजेट के उपयोग के चलते आपकी निजी जानकारी अब गोपनीय नहीं रह गई है।

2 min read
Google source verification
आपके डाटा का हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे जबरन शॉपिंग करने के लिए उकसाते हैं website और app, खुद पर रखें काबू वरना होगा बड़ा नुक्सान

आपके डाटा का हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे जबरन शॉपिंग करने के लिए उकसाते हैं website और app, खुद पर रखें काबू वरना होगा बड़ा नुक्सान

आलोक मिश्र@बिलासपुर . बढ़ते डिजिटल गैजेट के उपयोग के चलते आपकी निजी जानकारी अब गोपनीय नहीं रह गई है। दुनिया भर के तमाम ई-कॉमर्स वेबसाइट आप के ही डाटा का इस्तमाल कर आपको उन चीजों को खरीदने के लिए उत्तेजित करते है, जिसकी वास्तव में आपको अधिक आवश्यकता नहीं होती है।

यह भी पढें : Train Alert : रक्षा बंधन पर ट्रेनें फिर से चलने पर मना रहे थे ख़ुशी ! तो जरा ठहरिए, इस डेट पर फिर से कैंसिल हुईं 22 ट्रेनें, देखें लिस्ट

इसे ही इम्पल्सिव खरीदी करना कहते है। एक्सपर्ट ने बताया कि शॉपिंग हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन नाम के केमिकल पैदा करती है, जिससे आपको गुड फीलिंग का एहसास होता है।

यह भी पढें : Indra Priyadarshini Scam : अनुपस्थित आरोपियों पर HC सख्त, बेल याचिका होगी खारिज, 12 साल से गायब हैं 15 आरोपी

इम्पल्सिव खरीदी को हम अनियोजित खरीदारी और भावनात्मक उत्तेजना में की गई खरीदी के रूप में भी देखा जाता है। इम्पल्सिव खरीदारी का प्रभाव अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। छोटे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगो तक अब कोई भी इससे अछूता नहीं है।

पैटर्न रिकॉग्नाइजेशन का खेल

आईटी एक्सपर्ट अखिलेश तिवारी ने बताया कि आपके द्वारा सर्च किए गए प्रोडक्ट्स को एआई पैटर्न रिकॉग्नाइजेशन प्रोग्राम आपके द्वारा ऑनलाइन सर्च किए गए डाटा का इस्तमाल करते हुए आपकी पसंद और नापसंद को समझने की कोशिश करता है।

यह भी पढें : Raksha Bandhan 2023 : नक्सल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, लंबी उम्र के लिए की कामना

एक बार जब पैटर्न रिकॉग्नाइजेशन प्रोग्राम के माध्यम से एआई आपको समझने लग जाता है तब इसका विभिन्न प्लेटफॉर्म्स द्वारा इसका इस्तमाल आपको खरीदी के लिए इन्फ्लुएंस करने के लिए किया जाने लगता है।

एक्सपर्ट की राय

हमें आवश्यकताओं व चाहतों के बीच के अंतर को समझना होगा। वह हर एक चीज जिसके आपको चाहत है और जरुरी नहीं की वो आपके लिए आवश्यक हो। इम्पल्सिव खरीदी से बचने के लिए आप अपने फ़ोन के सेटिंग में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

ऑनलाइन एडवरटाइजर भ्रम पैदा करने की कोशिश करते है कि सेल में खरीदी करे और पैसे बचाए। इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों से बचने की जरुरत है।

जब आप कुछ खरीदना की राय बना रहे हो उस वक़्त जो वस्तु आप खरीदना चाहते है उसके फायदे नुकसान सोचने के लिए खुद को वक़्त दे।