10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्द: हमारी संतान है पर अब हम उनके काम के नहीं, इसलिए छोड़ गए हमें…

Chhattisgarh Hindi News : शहर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में वर्तमान में 50 से अधिक वरिष्ठजन निवासरत हैं।

2 min read
Google source verification
दर्द: हमारी संतान है पर अब हम उनके काम के नहीं, इसलिए छोड़ गए हमें...

दर्द: हमारी संतान है पर अब हम उनके काम के नहीं, इसलिए छोड़ गए हमें...

बिलासपुर. शहर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में वर्तमान में 50 से अधिक वरिष्ठजन निवासरत हैं। इनमें से 25 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिनकी अपनी खुद की कोई संतान नहीं है। कुछ ऐसे हैं, जिनका कोई पुत्र नहीं है और बेटी की शादी हो चुकी है। ज्यादातर की संतानें तो हैं, फिर भी उन्हें अपने पास न रख वृद्धाश्रम में छोड़ दिया है।

किया जाएगा सम्मान

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कायक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसके साथ ही आईएमए द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, विशेष आवश्यकता वाले वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु चिकित्सकों के प्रमाण पत्र के आधार पर पंजीयन, वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला की जानकारी दी जाएगी। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों एवं शासकीय कलाकारो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : पितृपक्ष में बढ़ी परेशानी... गया जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल, इनका बदला रुट, देखें लिस्ट

वृद्धाश्रम में कुछ ऐसे सीनियर सिटीजंस भी हैं जिन्हे कोर्ट के आदेश पर यहां रहने की जगह दी गई है।

कल्याण कुंज वृद्धाश्रम के केयरटेकर रंजन प्रधान ने बताया कि यहां वरिष्ठों को रखने के लिए आधार कार्ड और समाज के एल्डर्स से रेकमेंडेशन पत्र की जरुरत होती है। समाज में वृद्धजनों की स्थिति में सुधार करते हुए उन्हें समाज में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को विश्व वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में वृद्धों के साथ हो रहे दुर्व्ययवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जा सके। हर साल की तरह इस बार भी दिवस विशेष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इससे पहले समाज कल्याण की ओर से वरिष्ठों को प्रोत्साहित करने खेल-कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं। इनके विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।

जैसे-जैसे भारत तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है परिवार छोटी इकाइयों में बंट रहे हैं। इससे शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वृद्धाश्रमों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वृद्धाश्रमों में लगातार बढ़ती वरिष्ठों की संख्या का एक प्रमुख कारण पलायन भी है। रविवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम शासकीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में होगा।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसों के डॉक्टर eye-witness के लिए नई गाइडलाइन जारी, हाई कोर्ट ने District Courts को दिए ये निर्देश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव, महिला बाल विकास डॉ. रश्मि सिंह होंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, , अध्यक्ष, जिला सहकारी एवं केन्द्रीय बैंक प्रमोद नायक , सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग रविन्द्र सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगें।