2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Breaking शहीद विनोद कौशिक का शव पहुंचते ही गांव वालों की आंखें हुई नम, अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

तिरंगे में लिपटे पार्थिक शरीर को देखते ही उपस्थित जनों की आंखों से आंसू की धार बहने लगी।

2 min read
Google source verification
seepat

बिलासपुर .नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवान विनोद कौशिक का पार्थिव देह उनके गृह ग्राम सीपत पहुंचा। शहीद का अंतिम दर्शन करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव के बड़े-बुजूर्ग व स्कूली बच्चों ने नम आंखों से शहीद विनोद कौशिक को अंतिम विदाई दी। शहीद को श्रद्धांजलि देने नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर सांसद लखन लाल साहू, धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कलेक्टर पी. दयानंद सहित सैकड़ों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। नारायणपुर में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए विनोद कौशिक का पार्थिक शरीर आज दोपहर उनके गृह ग्राम सीपत पहुंचा। उनका अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, पूरा गांव गमगीन था। देशभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमन हो रहा था। हर तरफ शहीद विनोद कौशिक की चर्चा हो रही थी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी उन्हें दिलासा दिला रहे थे।

READ MORE : इस रुट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास तोहफा, पढ़े पूरी खबर

IMAGE CREDIT: patrika

जैसे ही सैनिक का हेलिकाप्टर आता दिखाई दिया लोगों की धड़कन बढ़ गई। तिरंगे में लिपटे पार्थिक शरीर को देखते ही उपस्थित जनों की आंखों से आंसू की धार बहने लगी। शहीद विनोद कौशिक को अंतिम विदाई देने सीपत सहित आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को चार पहिया वाहन में लिटाकर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। अंतिम दर्शन करने जनसैलाब सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
हेलीपेड में किया इंतजार : शहीद विनोद कौशिक का पार्थिव शरीर को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग हेलीपेड के पास उपस्थित रहे। घंटों इंतजार करने के बाद जैसे ही सैनिक हेलीकाप्टर की आवाज आई लोग दौड़कर हेलीपेड के पास पहुंचे। सभी अपने देश के जवान को देखने के लिए टूट पड़े।

READ MORE : हॉस्पिटल की ये कैसी दादागिरी, स्मार्ट कार्ड गिरवी रखकर मरीज को छोड़ा, देखें वीडियो