वर्ष 2013 में जेल मुख्यालय ने प्रहरियों के रिक्त पदों पर भर्ती की थी, जिसमें बिलासपुर केन्द्रीय जेल में करीब 210 प्रहरियों की भर्ती की गई। प्रहरियों की ट्रेनिंग बिलासपुर सेन्ट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में होनी थी, लेकिन ट्रेनिंग सेंटर अधूरा होने के कारण् प्रहरियों को दुर्ग, अंबिकापुर, रायपुर और जगदलपुर में ट्रेनिंग के लिए भेजना पड़ा।