28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

VIDEO: राम कथा मनुष्य को सत्य व नीति मार्ग पर चलने मार्ग दिखाती है-पंडित अमर कृष्ण

संगीतमय राम कथा सुनकर आनंदित हुए श्रद्धालु

Google source verification

0 अग्रसेन भवन में शाह परिवार ने कराया राम कथा का आयोजन

बिलासपुर.श्री राम कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और नीति मार्ग पर चलने के लिए राह दिखाती है। हम साधारण मनुष्य अपने सीमित बुद्धि, ज्ञान और धैर्य की कमी के कारण इस ग्रंथ की विशालता से घबराकर इसका पाठ करने का प्रयास भी नहीं करते। राम कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जीवन की समस्त व्यथा खत्म हो जाती है। यह बातें कथावाचक आचार्य पंडित अमर कृष्ण ने जूनी लाइन स्थित अग्रसेन भवन में राम कथा के दौरान श्रद्धालुओं से कही।

श्रीराम कथा का आयोजन जूनी लाइन स्थित अग्रसेन भवन में किया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए की गई। कथावाचक आचार्य पंडित अमर कृष्ण ने श्री राम कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान राम मर्यादापुरुषोत्तम है जो सदैव सत्य, धर्म व नीति के मार्ग पर ही चलते थे। भगवान राम की कथा मनुष्य के जीवन को जीने की राह दिखाती है और मनुष्यों को जीवन में अवश्य ही राम कथा का श्रवण करना चाहिए। इस दौरान मंगलाचरण के बाद श्री राम नाम वंदना के साथ कथा को सुनाया। सती चरित्र, शिवपार्वती विवाह, मनु सतरुपा का तप, जिसके द्वारा आशीर्वाद स्वरूप राजा दशरथ कौशल्या जी के रूप में जन्म लेकर प्रभु श्री राम को पुत्र रूप में प्राप्त किया। इस दौरान आचार्य ने रामायण में भगवान राम में द्वारा एक आदर्श पिता, आदर्श पुत्र, आदर्श पत्नी, आदर्श माताा, आदर्श मित्र, आदर्श भाई, आदर्श सेवक और एक आदर्श राजा के चरित्र को दर्शाया। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, अशोक, अनिल, रमेश, लखन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे।

श्री राम जन्म की सजाई झांकी: कथा के दौरान भगवान श्री राम के जन्म की कथा के साथ ही जीवंत झांकी सजाकर श्रीराम जन्मोत्सव को दर्शाया गया। गीत-संगीत के साथ भगवान श्री राम के गुणों का बखन किया गया। भक्त भजन करते हुए भगवान श्री राम का ध्यान करते हुए भक्ति में लीन हुए।