सिरगिट्टी के जगदम्बा कोल्ड स्टोरेज में जांच की गई। इस कोल्ड स्टोरेज में 1612.20 क्विंटल विभिन्न किस्म की दाल जब्त की गई। इनमें चना 601 क्विंटल, चना दाल 203 क्विंटल, अरहर दाल 114 क्विंटल, खड़ी मसूर 30 क्विंटल, मटर 114 क्विंटल जब्त की गई। इस कोल्ड स्टोरेज के संचालक प्रकाश भागवानी हैं।