11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh: किशोरी को नशीली दवा पिलाकर किया बलात्कार, आरोपी सहित दो महिलाएं गिरफ्तार

महिलाओं ने नाबालिग को भगा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक का सहयोग किया। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। महिला के घर में किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
.

file photo

किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण करने और उसे जूस में नशीली दवा पिलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी व सहयोगी मां बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेटी के अचानक लापता होने पर पीड़ित मां ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने थाने पहुंच कर शिकायत की उनकी नाबालिक बेटी लापता है। शंका जाहिर करते हुए बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के लोखड़ी निवासी सरिता डेविड पति विनय डेविड (36) उनकी 18 वर्षीय बेटी बहला फुसला कर साथ ले गए है। शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की जांच करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोखंडी में महिला के घर में दबिश दी। महिला के घर में किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।

थाने लाकर किशोरी का बयान दर्ज किया गया तो पता चला की मां बेटी ने उसे जूस पिलाया था जिसके बाद उसे नशा हो गया था, नशे की हालत में एक युवक मोहम्मद सिराज पिता लाल मोहम्मद (19) ने उसके साथ बलात्कार किया। नशे में होने की वजह से वह विरोध भी नहीं कर सकी। किशोरी के बयान में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया, वही मां बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।