
संजू की हत्या करने 2 लाख रुपए में सौदा होने पर शहर पहुंचा था शूटर, दोस्तो से मिलने पहुंचा लखनऊ तो पुलिस ने धर दबोचा
बिलासपुर. कांग्रेस नेता व हिस्ट्रीशिटर संजू त्रिपाठी बहुचर्चित हत्या कांड में फरार 5 शूटरों में से एक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस के सुपुर्द किया है। गिरफ्तार शूटर संदीप यादव उर्फ पप्पू ढ़ाड़ी पर वाराणसी, प्रयागराज सहित बिलासपुर मिलाकर 18 अपराध में शामिल रहा है। आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर बिलासपुर लाई और खुलासा किया। वारदात में शामिल 4 शूटर अब भी फरार है।
एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने संजू त्रिपाठी हत्या कांड़ में शामिल 1 शूटर की गिरफ्तारी का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि संजू त्रिपाठी की हत्या को अंजाम देने संदीप यादव उर्फ पप्पू ढ़ाडी से सोनू उर्फ एजाज अंसारी ने सम्पर्क किया। सोनू के कहने पर संदीप यादव कोलकता से बिलासपुर 11 दिसम्बर को पहुंचा था। संदीप यादव, दानिश अंसारी, एजाज अंसारी, विनय द्विवेदी और ताबीज अंसारी ने दो दिनों तक संजू की हत्या का प्लान तैयार किया। 14 दिसम्ब को पांचों ने योजना के अनुसार खनिज नाका सकरी में संजू की हत्या करने के लिए घात लगाकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही संजू के आने का सिग्नल मिलते ही खनिज नाका चौक पर मास्टर माइंड दानिश अंसारी, एजाज अंसारी उर्फ ऐज उर्फ सोनू, विनय द्विवेदी उर्फ गुरुजी उर्फ वासु सिंह व ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद व संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी ने गाड़ी रम्बर स्ट्रीप पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। संजू त्रिपाठी को 10 गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संजू त्रिपाठी की हत्या करने के बाद पांचो शूटर अमन गुप्ता की सफेद डिजायर से फरार होकर वाराणसी चले गए थे। संदीप यादव भाग कर कोलकता चला गया था। दोस्तो से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचा तो यूपी पुलिस ने संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी थी। संजू हत्या कांड के आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी लगते ही बिलासपुर पुलिस लखनऊ पहुंची और आरोपी संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर बिलासपुर लेकर पहुंची और हत्या कांड का खुलासा किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने का हवाला दे रही है।
दो लाख देने का वादा था मिले दो हजार
शूटर संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कपिल त्रिपाठी ने हत्या के बाद हर शूटर को दो दो लाख रूपए देने का वादा किया था। वारदात के दिन दो दो हजार रुपए भी को खर्च के लिए मिले थे, काम होने के बाद दो लाख सभी को मिलता, लेकिन पुलिस ने कपिल को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया। कपिल के गिरफ्तार होने की वजह से दो लाख नहीं मिल पाया था।
दोस्तों से मिलने पहुंचा तो हुए गिरफ्तार
वर्ष 2006 से हत्या, हत्या प्रयास व लूट की वारदात में शामिल रहने की वजह से संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी की उत्तर प्रदेश पुलिस को तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए संदीप यादव वाराणसी से भाग कर कोलकता चला गया था।
बहुचर्चित संत ज्ञानेश्वर व शिष्य व शिष्याओ की हत्या में था शामिल
संजू त्रिपाठी हत्या कांड में शामिल संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी से पूछताछ में पता चला कि 10 फरवरी 2006 को महाकुंभ से लौटने के दौरान हड़िया में संत ज्ञानेश्वर के काफिले पर हमला हुआ था। हमले में संत ज्ञानेश्वर, शिष्याए नीलम, पूजा, पुष्पा, गंगा व शिष्य ओमप्रकाश, मिथिलेश व रामचंद्र की मौत हो गई थी। हमलावर में संदीप यादव भी आरोपी बनाया गया है।
संजू त्रिपाठी हत्या कांड में शामिल संदीप यादव उर्फ पप्पू दाड़ी को विशेष टीम ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
राजेन्द्र जायसवाल, एडिसनल एसपी शहर
Published on:
20 Mar 2023 12:05 am
