4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खराब खाने की शिकायत करना पड़ गया महंगा, होटल संचालक – कर्मचारियों ने ऐसे पीटा के पहुंच गए अस्पताल

रेलवे स्थित प्रसिद्ध होटल मुल्कराज की घटना , स्थानीय थाना के शह पर रातभर चलता है होटल (Hotel mulkraj) (two people beaten) (beaten on complaint of bad food) (beaten up by hotel owner) (fight in hotel for bad food) (rotten food served)

2 min read
Google source verification
two people beaten on complaining for bad food in hotel mulkraj

खराब खाने की शिकायत करना पड़ गया महंगा, होटल संचालक - कर्मचारियों ने ऐसे पीटा के पहुंच गए अस्पताल

बिलासपुर. तोरवा थानांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास होटल मुल्कराज में बुधवार देर रात घटिया खाना परोसने की बात पर 2 युवकों का होटल के मालिक व कर्मचारियों विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। घायल हुए 2 युवकों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया। शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार खपरगंज निवासी मुस्तफा भाभा पिता अकरम भाभा बुधवार रात अपने साथी धीरेन्द्र तोमर के साथ खाना खानू रेलवे स्टेशन स्थित हॉटल मुल्कराज गए थे।

क्राइम और अन्य ताज़ातरीन ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

खाना खराब परोसने पर दोनों ने होटल संचालक यशराज अजमानी और कर्मचारी विनोद, नानक व बिहारी से शिकायत की। खराब खाना बोलकर होटल की बदनामी करने की बात पर होटल संचालक व उसके कर्मचारियों ने मिलकर केंवचा व झारा से दोनों की पिटाई कर दी। जवाब में धीरेन्द्र व मुस्तफा ने भी मारपीट की। मारपीट में मुस्तफा व धीरेन्द्र गंभीर रूपसे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डॉयल 112 के कर्मचारियों ने दोनों को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। दोनों का सिम्स में उपचार चल रहा है।

READ MORE - ज़ालिम पिता ने पहले प्रेग्नेंट बीवी को घर से निकाला फिर चीन लिया 6 दिन की बच्ची को

मुस्तफा के पिता अकरम भाभा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वहीं होटल संचालक यशराज ने खाना खाने के बाद खाने को घटिया बताकर पैसे नहीं देने का आरोप दोनों युवकों पर लगाते हुए मारपीट करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने घायल युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस की शह पर रातभर चलता है होटल
तोरवा पुलिस की शह पर मुल्कराज होटल रातभर खुला रहता है। ऐसा पहली पार नहीं हुआ है तब घटिया खाना परोसने की बात पर होटल संचालक और लोगों के बीच विवाद न हुआ हो। होटल में मारपीट के कई मामले थाने में दर्ज हुए हैं। इसके बादभी पुलिस ने होटल को रातभर चलाने की खुली छूट दे रखी है। देर रात होटल से खाना खाकर निकलने वालों के मोटर साइकल का हवा निकालकर पुलिस कर्मचारी मारपीट करते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बिलासपुर शहर की तमाम ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/